Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

3 बड़े ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, इन राशि वालों को मिलेगा शुभ परिणाम

नवंबर 2021 में तीन बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। 2 नवंबर, दिन मंगलवार को बुध कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। इसके बाद 21 नवंबर, दिन रविवार को तुला से वृश्चिक राशि में गोचर होगा। सूर्य का राशि परिवर्तन 16 नवंबर को होगा। इस दिन सूर्य अपनी नीच राशि तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु का राशि परिवर्तन 20 नवंबर को होगा। गुरु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

जानिए नवंबर में तीन ग्रहों के राशि परिवर्तन से किन राशि वालों को होगा लाभ-

मेष- नवंबर में बुध के तुला राशि में गोचर करने से आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के अगर अनबन चल रही है तो यह दूर हो सकती है। 20 नवंबर तक गुरु आपके 11वें भाव में विराजमान रहेंगे, जिससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। 22 नवंबर को बुध आपके आठवें भाव में गोचर करेंगे, जिससे अचानक धन लाभ के योग बनेंगे।

कर्क- कर्क राशि वालों चतुर्थ भाव में बुध का राशि परिवर्तन होगा। जिससे परिवार में चल रही दिक्कतों से मुक्ति मिलेगी। इसके बाद सूर्य का राशि परिवर्तन आपके पंचम भाव में होगा, जिससे शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। 22 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि में बुधादित्य योग बनाएंगे, जिससे करियर में आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

कन्या- नवंबर महीने में ग्रहों के राशि परिवर्तन से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बुध का आपके पहले द्वितीय भाव और तृतीय भाव में गोचर होगा। सूर्य का भी तृतीय भाव में गोचर होगा। ग्रहों के गोचर से नवंबर माह में आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।

मकर- नवंबर का महीना आपकी मनोकामना पूरी करने वाला साबित होगा। इस महीने आपको बुध करियर में शुभ परिणाम देंगे। 22 नवंबर के बाद आपको करियर में तरक्की के योग बन सकते हैं। गुरु के कुंभ राशि में गोचर से आपकी वाणी मधुर होगी।

Exit mobile version