Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए त्रिपुरा में 3 दिन का पूर्ण लॉकडाउन

महाराष्ट्र के पांच जिलों में सात दिनों का लॉकडाउन

महाराष्ट्र के पांच जिलों में सात दिनों का लॉकडाउन

अगरतला। त्रिपुरा में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को नियंत्रण में करने के लिए राज्य सरकार ने तीन दिन तक पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की।

राज्य की कार्यकारी समिति के मुख्य सचिव सह अध्यक्ष मनोज कुमार ने राज्य की राजधानी में शनिवार शाम को फैसला सुनाते हुए कहा कि राज्य में सोमवार से तीन दिन तक लॉकडाउन लगाया जाएगा।

Unlock 3 : फिलहाल बंद ही रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जिम के मालिकों को भी करना होगा इंतजार!

राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते पूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग हो रही थी जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस बीच राज्य सरकार ने हर घर पर कोरोना के लक्षणों की जांच करने के लिए सर्वे करने की भी घोषणा की हैं।

राज्य में सोमवार सुबह छह बजे गुरुवार तक पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जायेगा और सरकार ने सभी लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की हैं।

Exit mobile version