Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यमुना नदी में नाव पलटने 35 लोग डूबे, 3 की मौत, 17 लापता

boat capsizes

boat capsizes

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बबेरू तहसील अंतर्गत मरका गांव में यमुना नदी में नाव पलटने (Boat capsizes) से बड़ा हादसा हो गया। इसमें 17 लापता बताए जा रहे हैं। जबकि 15 लोग तैरकर बाहर आ गए। अब तक 3 शव बरामद हुए हैं। गुरुवार को दोपहर 3 बजे महिलाएं रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए नाव पर सवार होकर मायके जा रही थीं। पानी का बहाव तेज होने से पतवार टूट गई, जिससे नाव अनियंत्रित होकर डूब गई।

बबेरू तहसील के मरका गांव से नाव के जरिए लोग फतेहपुर आते-जाते हैं। गुरुवार को दोपहर में मरका से कहुनहार घाट फतेहपुर के लिए एक नाव रवाना हुई। ग्रामीणों के मुताबिक नाव में लगभग 40 लोग सवार थे। नदी में बहाव तेज होने के कारण लगभग 3 बजे नाव (Boat capsizes) पानी में समा गई। कुछ लोग तो तैर कर नदी से बाहर आ गए जबकि कई लोगों के डूब जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

खबर मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन मौके पर पहुंचे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि गुरुवार को लगभग 3 बजे सवारियों से भरी एक नाव पलट गई जिसमें 2 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। नाव में सवार व्यक्तियों की संख्या का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद है। बड़े पैमाने पर गोताखोरों नाव आदि की मदद से बचाव कार्य जारी है। लोगों को सुरक्षित बचाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है।

ट्रक ने बाइक सवार दम्पति को कुचला, पत्नी की मौत पति घायल

इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनपद बांदा में यमुना नदी में हुए नाव हादसे को लेकर जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

इनकी हुई मौत

  • फुलवा (45) निवासी सावला डेरा जरौरी जिला फतेहपुर।
  • किशन (1) पुत्र दिनेश यादव, निवासी मर्का।
  • राजरानी (40) निवासी कउहन जिला फतेहपुर।
Exit mobile version