Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत, 12 श्रमिक मलबे के नीचे दबे

building collapsed

building collapsed

अयोध्या। जनपद मे निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत गिर (Building Collapsed) गई। मलबे के नीचे 12 मजदूरों के फंसे होने की सूचना के बाद पुलिस ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। मुमताज नगर घाटमपुर में एक तीन मंजिला इमारत पर मंगलवार को लिंटर पड़ रहा था। एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 11 मलबे से निकाल लिए गए हैं।

एक मजूदर की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल भेजा गया। मगर, उसे डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया है। घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है। इसमें कुछ सदमे में हैं। मृतक मजदूर मोहित सिंह सरियावां अयोध्या का रहने वाला था। अभी मलबे में और मजदूर होने की आशंका है। घटना के समय 30 से ज्यादा मजदूरों के वहां होने की बात सामने आ रही है। मौके पर एसपी सिटी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं।

यह हादसा अचानक और इतना भयंकर था कि उसे देखने वाले तक कांप उठे। पुलिस भी घटनास्थल को देख पहले तो सहम गई। मगर, उसकी हिम्मत के चलते 11 मजदूरों की जान फिलहाल बच गई है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त पीएम मोदी की स्पीच पर हुए फिदा

आज शाम छत का लिंटर गिरने से 12 श्रमिक लिंटर के नीचे दब गए। कोतवाली कैंट के इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार सभी 12 मजदूर निकाल लिए गए हैं। इसमें एक मजदूर हालत ज्यादा खराब होने पर उसे अस्पताल भेजा गया है।

Exit mobile version