Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चाट की दुकान पर हुई फायरिंग में 3 युवक घायल

Firing

Firing

प्रयागराज। कीडगंज थाना क्षेत्र में राम जानकी मंदिर के पास स्थित एक चाट की दुकान पर गुरुवार रात कुछ लोग ताबड़तोड़ फायरिंग करके अपराधी फरार हो गए। फायरिंग के दौरान गोली लगने से तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

कीडगंज के राम जानकी मंदिर के समीप निवासी विनोद चाट विक्रेता के तीन बेटे गोपी, भोले एवं मनीष चाट का कारोबार करते है। गुरुवार रात चाट की दुकान पर कुछ लोग पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान अपराधी असलहा से गोली चलाने लगे।

फायरिंग के दौरान गोली लगने से तीन सगे भाई गोली लगने से घायल हो गए। गोली मारे जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

वहीं दूसरी तरफ कीडगंज खबर है कि आक्रोशित लोगों ने रात में हंगामा शुरूकर दिया। मामले को शांत कराने के लिए कई थाने की पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

वारदात की खबर मिलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी एवं एडीजी जोन प्रेम प्रकाश भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस के अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से बच रहें है।

Exit mobile version