• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फर्रुखाबाद जेल में कैदियों के पथराव से डिप्टी जेलर सहित 30 सिपाही घायल

Writer D by Writer D
07/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, फर्रूखाबाद
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फर्रुखाबाद जनपद की फतेहगढ़ सेंट्रल जेल उप्र की सबसे सुरक्षित जेलों में आती है। रविवार को यहां पर उस वक्त सुरक्षा में सेंध लग गई जब एक कैदी की मौत पर जेल में निरूद्ध बंदियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया।

मेन गेट पर भी कैदियों ने कब्जा कर लिया। कैदियों ने डिप्टी जेलर शैलेश सोनकर से मारपीट की है। इस दौरान जेलर अखिलेश कुमार का सरकारी मोबाइल मौके पर छूट गया। सूचना है कि कैदी जेलर के मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं जेल अधीक्षक के ऊपर कैदियों पर फायरिंग करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि उनके द्वारा फायरिंग में गोली लगने से तीन कैदी घायल हुए हैं।

जेल में हुई हिंसा के दौरान 30 सिपाही घायल हुए हैं। कैदी लगातार पथराव कर रहे हैं। जिसमें यह सिपाही चोटिल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने बताया कि जेल की स्थिति पर काबू कर लिया गया है।

बवाल को शांत कराने के लिए फोर्स मौके पर पहुंची।

फतेहगढ़ सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र निवासी संदीप हत्या के मामले में जिला जेल में बंद था। उसे कुछ दिन पहले डेंगू हुआ था। हालत बिगड़ने पर उसे सैफई रेफर किया गया था, जहां शनिवार शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सुबह 8 बजे नाश्ते के समय जेल के कैदियों को इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद कैदियों ने संगठित रूप से उपद्रव शुरू कर दिया।

साथी बंदी की मौत पर भड़के कैदियों का उपद्रव, जेल पर किया कब्जा

कैदियों ने अधिकारियों पर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए जेल अधिकारियों पर हमला कर दिया। जिसमें डिप्टी जेलर को पीटा भी गया। डिप्टी जेलर घायल हुए हैं। यही नहीं कैदियों ने जेल में आगजनी भी की है। कैदियों ने जेल में तोड़फोड़ कर कब्जा कर लिया। डीएम और एसपी भी पहुंचे हैं, लेकिन मेन गेट पर कब्जा होने के कारण पुलिस अंदर नहीं जा पा रही है। कैदी लगातार पुलिस पर पथराव कर रहे हैं। पुलिस भी बचाव में फायरिंग कर रही है। जेल में बवाल के दौरान हुए पथराव से थाना मऊदरवाजा का सिपाही जितेंद्र कुमार भी घायल हो गया है।

जेल की छतों से हालात पर काबू करने की कोशिश करते पुलिसकर्मी।

कैदियों का आरोप है कि डेंगू पीड़ित कैदी संदीप के इलाज में लापरवाही बरती गई है। संदीप को डेंगू था। उसे समय से इलाज नहीं मिला। इसलिए उसकी मौत हो गई। दिवाली के दिन सही भोजन न दिए जाने का भी कैदियों ने आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दिवाली पर अहाते न खोले जाने से कैदी अन्य लोगों से मिल नहीं सके थे।

पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने बताया कि जेल में हुई हिंसा के दौरान 30 सिपाही घायल हुए हैं। कैदी लगातार पथराव कर रहे थे। जिसमें यह सिपाही चोटिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि बैरक नंबर 9 से कैदियों ने उपद्रव शुरू किया। सबसे ज्यादा इसी बैरक में बवाल हुआ है। कैदियों ने मेन गेट से लेकर जेल के अंदर तक अलग अलग हिस्सों में आगजनी की है। डिप्टी जेलर शैलेश पंकज को कैदियों ने पीटा है। जिसमें वह घायल हुए हैं।

जेल अधीक्षक के ऊपर कैदियों को गोली मारने का भी आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि उनके द्वारा फायरिंग में तीन कैदी घायल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने बताया कि यह जांच का विषय है। अभी कैदी बैरक में हैं। कैदियों को खाना बांटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जेल की स्थिति पर काबू कर लिया गया है।

Tags: crime newsfarrukhabad jailfarrukhabad newsfatehgarh central jailup news
Previous Post

कांस्य पदक विजेता पहलवान की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Next Post

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 11 नए मामले, 42 जिले हुए संक्रमित मुक्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Punjab DIG Harcharan Bhullar arrested while taking bribe
Main Slider

करप्शन पर सीबीआई का वार! पंजाब के DIG हरचरण भुल्लर रिश्वत लेते गिरफ्तार

16/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने किए संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी के अंतिम दर्शन, अर्पित की श्रद्धांजलि

16/10/2025
Deepika Padukone
Main Slider

ग्लोबल लेवल पर दीपिका का जलवा, अब Meta AI बोलेगी उनकी आवाज़ में

16/10/2025
BJP
Main Slider

Bihar Election: बीजेपी ने खोला आखिरी पत्ता, तीसरी लिस्ट में चौंकाने वाले नाम

16/10/2025
Horrific accident in Balotra
Main Slider

दिवाली से पहले बुझ गए 4 घरों के चिराग, जैसलमेर के बाद बालोतरा में भीषण हादसा

16/10/2025
Next Post
corona cases in up

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 11 नए मामले, 42 जिले हुए संक्रमित मुक्त

यह भी पढ़ें

Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 मई तक बढ़ी

21/05/2024

भाई ने किया भाई का कत्ल, शराब पीकर की थी पत्नी से अश्लील हरकत

21/01/2021
Six killed in drone attack on hospital

ड्रोन ने बनाया अस्पताल को निशाना, हमले में छह की मौत , 15 घायल

31/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version