Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

30 दिसंबर राशिफल: इन राशियों के लिए बेहद खास है साल का आखिरी शुक्रवार

Horoscope

horoscope

30 दिसंबर राशिफल (Horoscope)

मेष आज आपकी दिन की शुरुआत अच्छी होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। आप किसी के स्वागत समारोह में शामिल हो सकते हैं। संपत्ति के लिए विवाद बने रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। कोई भी काम करने से पहले सतर्क रहें।

वृषभ आज आपकी मानसिकता नकारात्मक रहेगी। समय पर संभल जाएं। मित्रों की मदद से कोई खास काम पूरा होगा। राजनीती में आपका कद बढ़ सकता है। मेहनत करने की जरुरत है।

मिथुन आप अपने करियर के प्रति ईमानदारी से काम करें। व्यवसाय में संकट आ सकता है। झंझट-झगड़े को बढ़ावा न दें। मन को शांत रखें। आपके अपनों द्वारा कार्यों में अवरोध संभव है।

कर्क संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। परिवार के सदस्यों की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। माता-पिता का सम्मान करें और उनके साथ समय व्यतीत करें। कार्यस्थल पर सुख-सुविधा मिल सकती है।

सिंह आप समय का दुरुपयोग कर रहे हैं। आपको अपने व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव लाना बेहद जरूरी है। अचानक धनलाभ हो सकता है। कोई शुभ समा‍चार मिल सकता है. चिंता तथा तनाव आपको सताएंगे।

कन्या  आपको अपनी भूलने की आदत के कारण किसी का क्रोध झेलना पड़ सकता है। विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। कोई नए काम की शुरुआत करने का मन बना रहे हैं। यात्रा-निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे।

तुला आज आप अपना कोई रुका हुआ काम पूरा करने की जिद में रहेंगे। खर्चे बढ़ सकते हैं जिससे अर्थव्यवस्था बिगड़ेगी। व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। परिवार में तनाव बना रहेगा।

वृश्चिक  आज आप बात-बात पर क्रोध कर सकते हैं जिससे आपको नुकसान होगा। समय पर संभलना आपके और परिवार के लिए बेहतर होगा। धन कोष में वृद्धि होगी। कोई नया काम करने का मन बना सकते हैं।

धनु आज आप अपनी दिनचर्या में परिवर्तन होने से राहत महसूस करेंगे। अपनी निजी समस्या हर किसी को न बताएं। निर्माण से जुड़े रूके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। सार्वजानिक समारोह में सम्मान मिल सकता है।

मकर आज आप खुद को सही साबित कर सकते हैं। अध्ययन और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। आपको कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ आज आप वाहन, मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। परिजनों से विवाद करने से बचें। किसी को उधार पैसा न दें। अपरिचितों पर ज्यादा विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है।

मीन आपकी मेहनत का फल आपको आज मिल सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी लाभ की स्थिति बन रही है। स्वस्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्य की रुकावटें दूर होंगी।

Exit mobile version