Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हाईवे पर आपस में टकराई 30 गाड़ियां, मचा हड़कंप

collided

30 vehciles collided

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे के नवले पुल इलाके में रविवार को हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक करीब 30 गाड़ियां आपस में टकरा (Collided) गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। एक्सीडेंट की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस औऱ फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

पुणे के नवले पुल इलाके मे बंगलुरु-मुंबई हाईवे पर हादसा हुआ है। ज्यादा ढलान और तेज रफ्तार गाड़ियों के कारण इस इलाके में अक्सर ऐसा हादसा होता है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक अभी तक घायलों का पता नहीं चल सका है। लेकिन हादसे में करीब 30 गाड़ियों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है। गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए। हादसे के बाद हड़कंप मच गया।

Exit mobile version