Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘BSKC’ में बेगूसराय के इतने खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन

नई दिल्ली। 13 से 15 मई तक पटना के दीघा में आयोजित बिहार राज्य कराटे प्रतियोगिता (BSKC) में बेगूसराय (Begusarai) के 32 खिलाड़ी (32 players) अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें शामिल होने के लिए सभी 32 बालक-बालिका खिलाड़ी शुक्रवार को पटना रवाना हो गए।

Begusarai

जिला कराटे संघ के महासचिव-सह-कोच गोविन्द कुमार (Govind Kumar)  ने बताया कि जिला स्तर पर खेल कर स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में राजश्री 23 किलो भार वर्ग, पायल गौतम 30किलो भार वर्ग, खुशबू कुमारी -25 किलो भार वर्ग, पल्लवी गौतम 35 किलो भार वर्ग, शिवानी कुमारी -45 किलो भार वर्ग, अंकिता कुमारी 45 भार वर्ग, काजल कुमारी -40 किलो भार वर्ग, कोमल कुमारी -52 किलो भार वर्ग, रिमझिम कुमारी -54 किलो भार वर्ग, आस्था -53 किलो भार वर्ग, सोनी कुमारी 68 किलो भार वर्ग, अन्नू कुमारी -45 किलो भार वर्ग एवं सोनी कुमारी सीनियर 68 किलो भार वर्ग में शिरकत करेगी।

सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी में तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश ने मारी बाजी

बालक वर्ग में शिवांशु सुमन -57 किलो भार वर्ग, चंदन कुमार -45 किलो भार वर्ग, विवेक कुमार 21 किलो भार वर्ग, आदित्य राज -63 किलो भार वर्ग, गौरव कुमार 45 किलो भार वर्ग, गौतम कुमार -40 किलो भार वर्ग, नवीन चंद्र 45 किलो भार, निशांत कुमार 40 किलो भार वर्ग, मानष पटेल 35 किलो भार वर्ग, एकलव्य कुमार 23 किलो भार वर्ग, सक्षम 27 किलो भार वर्ग, आशीष कुमार सिंह 76 किलो भार वर्ग, गौतम कुमार -60 किलो भार वर्ग, आशीष कुमार 84 किलो भार वर्ग, रोहित कुमार -55 किलो भार वर्ग, अमित कुमार सीनियर -67 किलो भार वर्ग, गौतम कुमार -60 किलो भार वर्ग में शिरकत करेंगे। सब जूनियर एवं कैडेट बालक के कोच रवि कुमार, जूनियर एवं सीनियर बालक के कोच राजीव कुमार तथा बालिका टीम के कोच गोविन्द कुमार हैं। टीम को कराटे संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा, आशुतोष कुमार हीरा, मनीष सिंह एवं दीपक ठाकुर ने रवाना किया।

RR पर शानदार जीत के बाद ऋषभ बोले- टीम में हमेशा….

Exit mobile version