Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इंडोनेशिया में बाढ़-भूस्खलन से अब तक 36 लोगों की मौत, 16 लापता

इंडोनेशिया में बाढ़

इंडोनेशिया में बाढ़-भूस्खलन से अब तक 36 लोगों की मौत, 16 लापता

जकार्ता। इंडोनेशिया के साउथ सुलावेसी प्रांत में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक 36 लोगों की मौत हो गयी है। इसके अलावा कई मकान, स्कूल और सार्वजनिक सुविधाएं क्षतिग्रस्त हो गईं है। बाढ़ के कारण तीन हजार से अधिक लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता रादित्य जाती ने शुक्रवार को बताया कि लुवु उतारा जिले में इस सप्ताह के शुरू में आई बाढ़ के कारण अब तक 36 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 16 अन्य अभी लापता हैं।

विश्व में कोरोना से 5.92 लाख कालकावलित, 1.38 करोड़ से अधिक संक्रमित

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के 359 कर्मी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। श्री जाती ने कहा कि बारिश के कारण नदी में भीषण बाढ़ आ गई और लुवु उतारा जिले के आसपास के इलाकों में कीचड़ भरा पानी इकट्ठा हो गया। कीचड़ के कारण राहत एवं बचावकर्मियों को अपना काम करने में काफी परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि बारिश के मौसम में इंडोनेशिया में अक्सर बाढ़ आती रहती है और भूस्खलन भी होते रहते हैं।

Exit mobile version