Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुबह-सुबह हिली इस देश की धरती, लगे इतने तीव्रता के झटके

Earthquake

Earthquake

काबुल। अफगानिस्तान में आज सुबह भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजकर 36 मिनट 22 सेकंड पर आया। इसका केंद्र 36.114 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.820 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 130 किलोमीटर की गहराई में था।

केंद्र ने कहा कि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी भी सामने नहीं आई है। अफगानिस्तान के अखबार हश्त-ए-सुब्ह डेली की यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के हवाले से प्रसारित एक रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले एक सितंबर को ताखर प्रांत के फरखार जिले में भूकंप आ चुका है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 थी।

हश्त-ए-सुब्ह डेली के अनुसार, यह भूकंप एक सितंबर की रात 11:51 बजे जमीन की सतह से 212.6 किलोमीटर की गहराई पर आया। दो सितंबर को तड़के भी राजधानी काबुल समेत देश के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

अफगानिस्तान भौगोलिक स्थिति के कारण भूकंप के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील है। पिछले साल 31 अगस्त/ 01 सितंबर की रात पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत (जलालाबाद के पास) और कुनार में आए 6.0 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही हुई थी। इस आपदा में 2,200 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 3,600 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इसके असर से करीब 6,700 से अधिक घर पूरी तरह नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गए।

Exit mobile version