• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मऊ जनपद में निर्माणाधीन पुल का ढांचा ढ़हा, 4 मजदूर घायल

Desk by Desk
24/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मऊ
0
निर्माणाधीन पुल का ढांचा ढ़हा

निर्माणाधीन पुल का ढांचा ढ़हा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़हलगंज-दोहरीघाट के बीच मऊ जनपद में सरयू नदी पर मंगलवार को निर्माणाधीन पुल का ढांचा गिर गया है।इससे चार मजदूर घायल हो गए हैं। सभी मजदूर असम के रहने वाले हैं। तीन मजदूरों का इलाज बड़हलगंज के अस्पताल में चल रहा है। एक मजदूर को गम्भीर हालत में मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार देर शाम दोहरीघाट के पास कम्पनी के एमडी राकेश शर्मा व सीनियर वाइस प्रेसीडेंट राजीव शर्मा की देखरेख में ब्रिज का पहला सेग्मेंट मशीन से चढ़ाया जा रहा था। सेग्मेंट को स्टील की बनी मोटी रस्सियों के सहारे बांधकर चढ़ाया जाता है। इसी दौरान अचानक वह सेग्मेंट नीचे गिर गया। जिसके चपेट में आकर बहारूल आलम (20) पुत्र बनचुंगिया, मुस्तफा (23) पुत्र मुख्तार अली, साहब अली (21) पुत्र खालिद, मिनास मिर्जा (22) पुत्र मुस्तफा सभी निवासी बंगोई बुरी तरह घायल हो गए है।

UPPRPB ने दिया जेल वार्डर, फायरमैन, कांस्टेबल पोस्ट प्रेफरेंस बदलने का मौका

घायलों को आनन-फानन मे बड़हलगंज स्थित दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मिनाश मिर्जा की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। सभी घायलों के कमर में ज्यादा चोट है। चिकित्सकों की मानें तो घायल मजदूरों को ठीक होने में छह महीने तक का समय लग सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना अप्रशिक्षित लोगों से कार्य कराने का परिणाम है।

जेपी एसोसिएट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजीव शर्मा ने बताया कि कि दुर्घटना अचानक घटी। फिर भी कारणों का पता लगाया जाएगा। यदि कहीं लापरवाही हुई है तो दोषी को दंडित किया जाएगा। एचआर मैनेजर की देखरेख में घायलों का इलाज हो रहा है। इलाज का पूरा खर्च कम्पनी वहन करेगी। अनट्रेंड एजेंसी से कार्य कराने के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए राजीव शर्मा ने कहा कि नामचीन कम्पनी फोरलेन का निर्माण कर रही है। सभी अनुभवी कर्मचारियों की देखरेख में काम हो रहा है।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक श्रीपाठक के अनुसार हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। पुल पर अंडर ट्रायल काम चल रहा है। प्राथमिक जांच में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं दिख रही है। कार्यदायी एजेंसी से रिपोर्ट मांगी जा रही है। घायलों का उचित इलाज कराया जा रहा है।

Tags: Accident in Maubridge accident in Maubridge accident on forelane in Maumany workers buried in bridge accidentpart of bridge in Mau collapsedमऊमऊ में पुल का हिस्सा ढहामऊ में फोरलेन पर पुल हादसामऊ में हादसा
Previous Post

हरियाणा में स्नातकोत्तर कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन का आज से शुरू

Next Post

रोड्स स्कॉलरशिप के लिए चुने गए 32 छात्रों में चार भारतवंशी

Desk

Desk

Related Posts

Body Odor
फैशन/शैली

कपड़े धोने के बाद भी नहीं जाती पसीने की बदबू, तो ये टिप्स आएंगी आपके काम

18/02/2026
medical colleges
उत्तर प्रदेश

इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल शिक्षा और सेवाओं के विस्तार से तंदरुस्त हुआ प्रदेश

17/02/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

झुमका जलाशय में ‘क्रूज’ पर सवार हुए मुख्यमंत्री साय, 27 लाख के ओपन थिएटर का किया लोकार्पण

17/02/2026
Government's focus on all-round development of Surguja
Main Slider

सरगुजा के सर्वांगीण विकास पर सरकार का फोकस, 50 करोड़ के बजट को मंजूरी, 543 कार्य स्वीकृत

17/02/2026
CM Yogi
Main Slider

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं अखिलेशः मुख्यमंत्री योगी

17/02/2026
Next Post
scholarship

रोड्स स्कॉलरशिप के लिए चुने गए 32 छात्रों में चार भारतवंशी

यह भी पढ़ें

Zodiac

07 सितंबर राशिफल : इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन

07/09/2021
Lucknow Police Commissioner DK Thakur,

आठवीं की छात्रा के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई, परिजनों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार

08/02/2021
Bloody Clash

खेत में बकरी घुसने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, छ्ह घायल

09/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version