Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इनको एक साथ खाना होता है खतरनाक, जानें सबसे हेल्दी Fruit Combinations

Fruits

Fruits

हम में से अधिकतर लोग बिना सोचे समझे कुछ भी खाते हैं। लेकिन, ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। जी हां, आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है आंख बंद करके कुछ फलों (Fruits) को एक साथ खाना, बदहजमी और पेट से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है। जी हां, जैसे कि खट्टे फलों के साथ मीठे फलों को खाने से बचना चाहिए। तो, सवाल ये उठता है कि ऐसे कौन से फल (Fruits)  हैं जिनका एक साथ सेवन फायदेमंद हो सकता है। आइए, जानते हैं हम इनके बारे में विस्तार से।

कौन कौन से फल (Fruits) एक साथ खाना चाहिए

  1. चेरी, अनानास, ब्लूबेरी

अनानास विटामिन सी से भरपूर होता है और इसमें ब्रोमेलैन नामक एक एंजाइम होता है जो आंत की सूजन को कम करता है। इसे ब्लूबेरी के साथ मिलाकर खाने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, सी और ई मिलता है। इसके अलावा एंथोसायनिन से भरपूर ब्लूबेरी और चेरी दोनों में हाई एंटीऑक्सीडेंट वाले फल हैं और यही इन फलों को नीले और लाल रंग देता है। ऐसे में इन तीनों को एक साथ खाना शरीर को सूजन से बचाने में मददगार है।

  1. केला, एवोकाडो, सेब

केले शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं। एवोकाडो और सेब दोनों ही फाइबर से भरपूर होते हैं और आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं। इस तरह इन तीनों को एक साथ खाना पाचन तंत्र के लिए हेल्दी और वेट लॉस में भी मददगार है।

  1. कीवी, पपीता और अमरूद

कीवी, पपीता और अमरूद, तीनों का एसिडिक पीएच एक समान होता है। ये विटामिन ए, सी और ई के साथ-साथ फोलेट, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर हैं। कीवी को बीपी कम करने और एंडोथेलियल फंक्शन में सुधार करने के लिए दिखाया गया है। पपीता जेक्सैन्थिन से भरपूर है जो आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है। यह कैल्शियम अवशोषण में सुधार करता है और हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। अमरूद फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पाचन बेहतर होता है। इस तरह ये तीनों ही फल एक साथ खाए जा सकते हैं और खाली पेट इनका सेवन फायदेमंद है।

  1. अंगूर और स्ट्रॉबेरी

अंगूर और स्ट्रॉबेरी आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार हैं। अंगूर और स्ट्रॉबेरी विटामिन सी से भरपूर होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने और बीमारी से लड़ने में मददगार हैं। साथ ही दोनों के गुण भी एक जैसे हैं इसलिए आप इन्हें एक साथ खा सकते हैं।

Exit mobile version