Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चंबल नदी में पलटी नाव, 4 लोगों की मौत

Boat Sinking

Boat Sinking

भोपाल। मध्य प्रदेश के मंदसौर में चंबल नदी (Cambal River) में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक नाव पलटने (Boat Capsizes) से सात लोग डूब गए। इनमें से अब तक चार के शव मिल चुके हैं। वहीं दो लोगों को बचा लिया गया है, जबकि एक की तलाश की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मंदसौर जिले के श्यामगढ़ थाना अंतर्गत चंबल नदी में नाव पलट गई। हादसे के वक्त नाव में 7 लोग सवार थे। अब तक चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दो लोगों को नदी से सुरक्षित निकाल लिया, वहीं एक की तलाश की जा रही है। हादसे की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू कराया। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।

मंदसौर के कलेक्टर गौतम सिंह ने बताया कि शामगढ़ तहसील के गांव तोलाखेड़ी में गांधी सागर बेक वाटर क्षेत्र में गांव वाले खेती करते हैं। खेती-बाड़ी करने के लिए गांव वाले एक कच्चे रास्ते का प्रयोग करते हैं।

अब भारत सरकार कोविड टीकों की नहीं करेगी खरीदारी, जानें पूरा मामला

उन्होंने कहा कि आवागमन के दौरान गांधी सागर बेक वाटर क्षेत्र में 7 लोग डूब गए। दो लोगों को तत्काल मौके पर बचा लिया गया। चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शामगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेज दिया गया है।

Exit mobile version