Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बर्थडे पार्टी के दौरान भीषण गोलीबारी, 4 की मौत

Firing

Firing

अमेरिका के कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में शनिवार को शूटिंग (Firing) हुई। यह शूटिंग एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुई। संदिग्ध ने इस गोलीबारी में 14 लोगों को गोली मारी। जिसमें से 4 लोगों की मौत हो गई है। बाकी लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। शेरिफ के दफ्तर की प्रवक्ता हीदर ब्रेंट ने कहा कि शूटिंग के बारे में जनता के साथ साझा करने के लिए जानकारी सीमित है, लेकिन उन्होंने पुष्टि की कि चार लोगों की मौत हो गई है।

स्टॉकटन में एक रेस्टोरेंट में आयोजित एक बच्चे की बर्थडे पार्टी के दौरान गोलियां (Firing) चली। अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी पुष्टि की। संदिग्ध अब भी फरार है और अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती संकेत बताते हैं कि यह हमला “निशाना साधकर किया गया था।”

शूटिंग की इस घटना के बाद सैन जोआक्विन काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट की। पोस्ट में कहा, स्टॉकटन में ल्यूसील एवेन्यू के 1900 ब्लॉक में यह गोलीबारी हुई। इसकी जांच की जा रही है। कई पीड़ितों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है।

शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि गोलीबारी (Firing) डेयरी क्वीन रेस्टोरेंट के पास या उसके अंदर हुई। स्टॉकटन के वाइस मेयर जैसन ली ने कहा कि यह गोलीबारी एक बच्चे की जन्मदिन पार्टी में हुई।

Exit mobile version