Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Kim Jong Un की सनक के भेंट चढ़ गए उत्‍तर कोरिया के 4 हजार सैनिक

kim jon un

kim jon un

प्‍योंगयांग। उत्तर कोरिया के तानाशाह अक्सर ही अपनी सनक के चलते सुर्खियों में रहते हैं। कोरोना वायरस महामारी के बीच उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की एक और सनक का खुलासा हुआ है जिसके शिकार देश के हजारों जवान हो गए। उत्‍तर कोरिया में इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक कोरोना वायरस क्वारंटीन कैंप में हजारों की तादाद में सैनिक मारे गए हैं। दक्षिण कोरिया से आई एक चौंका देने वाली रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

भारत के कृषि कानूनों के खिलाफ अमेरिका और कनाडा में सिखों का जोरदार प्रदर्शन

उत्‍तर कोरिया ने आधिकारिक रूप से अभी तक स्‍वीकार नहीं किया है कि देश में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने आया है। उत्‍तर कोरिया ने चीन से लगी अपनी सीमा को बंद कर दिया है और सीमाई इलाकों में लैंड माइन लगा दिया है ताकि कोई भी सीमा को पार न कर सके। डेली एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक उत्‍तर कोरिया के कई शहरों और प्रांतों को इस डर से लॉकडाउन कर दिया गया कि वहां भी कोरोना वायरस फैल गया है।

अपराधी कुत्ते की तरह होता है, आप भागेंगे तो दौड़ाएगा : नन्द गोपाल नन्दी

दक्षिण कोरिया की न्‍यूज वेबसाइट डेली एनके के मुताबिक इन केंद्रों में 4180 उत्‍तर कोरियाई सैनिक मारे गए हैं। इसमें से 2800 सेना के जवान, 920 नौसैनिक और 460 एयरमैन शामिल हैं। सेना के हर ब्रांच के लिए अपना क्‍वारंटीन कैंप है। सूत्रों ने बताया कि इन कैंपों में करीब 50 हजार जवान रहे। बता दें कि इस साल 30 जनवरी के बाद उत्‍तर कोरिया ने अपनी सीमा को बंद कर लिया था। इसके बाद से बहुत कम लोगों को उत्‍तर कोरिया में आने की अनुमति दी गई है। इससे पहले किम जोंग उन ने दावा किया था कि उनका देश महामारी से कैसे निपटा जाए, इसका बेहतरीन उदाहरण है।

Exit mobile version