• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हांगकांग में नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत 4 युवाओं को किया गिरफ्तार

Desk by Desk
30/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर
0
ऑस्ट्रेलिया हांगकांग चीन

ऑस्ट्रेलिया हांगकांग चीन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हांगकांग। हांगकांग पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अलगाववाद भड़काने के संदेह में बुधवार को चार युवाओं को गिरफ्तार करके यह संकेत दिया है कि उसका इरादा चीन के नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को सख्ती से लागू करने का है। एक पुलिस अधिकारी ने रात को संवाददाता सम्मलेन में बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी युवाओं की उम्र 16 से 21 साल के बीच हैं और इनमें से तीन युवक तथा एक युवती है।

ऐसा माना जा रहा है कि ये सभी विद्यार्थी हैं। सुरक्षा कानून लागू करने के लिए गठित नई इकाई के वरिष्ठ अधीक्षक ली क्वाई-वाह ने कहा, ‘‘जांच में पता चला है हाल ही में समूह ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उन्होंने हांगकांग की आजादी के लिए एक संगठन बनाया है।’’

अयोध्या में PM मोदी को  भेंट की जाएगी कोदंड राम की प्रतिमा, जानिए क्यों है खास

हांगकांग में एक महीने पहले लागू किए गए इस कानून को लेकर कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों को आशंका है कि उनकी गतिविधियों को भी इसके तहत निशाना बनाया जा सकता है। चीन की केंद्रीय सरकार ने अर्द्ध स्वायत्त हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया था क्योंकि यहां के नेता स्थानीय स्तर पर यह विधेयक पारित नहीं करवा पाए थे।

इसके साथ ही आशंका भी पैदा हो गई कि इस कदम से हांगकांग की आजादी और स्थानीय स्वायत्ता छिन जाएगी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान जाहिर नहीं की और न ही उनके संगठन की जानकारी दी।

हालांकि स्टूडेंटलॉकलिज्म नाम के संगठन ने फेसबुक पर कहा कि उसके चार पूर्व सदस्यों को अलगाववाद के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसमें पूर्व नेता टॉनी चुंग भी शामिल हैं। इस संगठन ने नए कानून के प्रभावी होने से पहले कहा था कि वह समूह को भंग कर रहे हैं।

PNB को ब्रिटेन में मिली बड़ी जीत, बकाया कर्ज वसूली पर अदालत ने पक्ष में सुनाया फैसला

बता दें कि हांगकांग मामले पर चीन लगातार घिरता जा रहा है। पहले ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और कनाडा ने चीन को करारा झटका दिया, तो वहीं अब न्यूजीलैंड ने भी बीजिंग के खिलाफ सख्त तेवर अख्तियार कर लिए हैं। दरअसल, न्यूजीलैंड ने हांगकांग के साथ प्रत्यर्पण संधि को निलंबित करने का फैसला किया है।

न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने एक बयान में कहा, हमें अब यह भरोसा नहीं है कि हांगकांग की आपराधिक न्याय प्रणाली चीन के दबाव से पूरी तरह मुक्त है। यदि चीन आगे चलकर ‘एक देश, दो सिस्टम’ के नियम का पालन करता है तो इस बारे में हम फिर से विचार करेंगे।

Tags: America China Tension On Hong KongAustralia Against ChinaChina on Hong KongHong Kong Extradition billNew Zealand On Hong Kong Treatyऑस्ट्रेलिया हांगकांग चीनचीन के खिलाफ कनाडाचीन न्यूजीलैंड प्रत्यर्पण संधिन्यूजीलैंड ने प्रत्यर्पण संधि तोड़ा
Previous Post

पूर्व IAF चीफ बीएस धनोआ ने कहा- नहीं चाहता था कि Rafale सौदा भी बोफोर्स की राह पर जाए

Next Post

नई शिक्षा नीति के तहत भारत ने विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए खोले दरवाजे

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
CM Dhami met Union Minister Manohar Lal Khattar
Main Slider

कुंभ-2027 की तैयारी तेज: धामी ने केंद्र से मांगे ₹325 करोड़, RRTS-मेट्रो विस्तार का प्रस्ताव

04/04/2026
Main Slider

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके परिजन बनारसी कचौड़ी-जलेबी के हुए कायल

04/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

Raghav Chadha पर AAP का बड़ा एक्शन, उपनेता पद से हटे, बोलने पर भी रोक

02/04/2026
Next Post
प्रकाश जावडेकर Prakash Javadekar

नई शिक्षा नीति के तहत भारत ने विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए खोले दरवाजे

यह भी पढ़ें

केजीएमयू के कुलपति कोविड-19 पॉजिटिव KGMU Vice Chancellor covid-19 Positive

केजीएमयू के कुलपति समेत अन्य स्टाफ कोविड-19 पॉजिटिव, मचा हड़कंप

21/08/2020
attempt to murder

अमरोहा : आम कारोबारी की पीट पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

19/09/2020
The entire family was found dead

बच्ची की हत्या कर पानी टैंक में फेका था शव, बाल अपचारी हिरासत में

16/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version