• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत में वीजा समाप्त होने के बाद भी 40,000 विदेशी रुके

Writer D by Writer D
05/08/2022
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
Passport

Passport

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। वर्ष 2020 में वीजा (Visa) की अवधि खत्म होने के बाद 40,000 से अधिक विदेशी देश में रुके थे, जबकि कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय तक लगे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बावजूद 32.79 लाख से अधिक विदेशियों ने भारत यात्रा की। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2019 में वीजा (Visa) की अवधि समाप्त होने के बाद देश में रहने वाले विदेशी नागरिकों की संख्या 54,576 थी और 2020 में यह आंकड़ा 40,239 था।

अधिकारियों ने कहा कि भारत में वीजा (Visa) की तारीख से अधिक समय तक रहने पर जुर्माना, पांच साल तक की कैद और यहां तक कि देश में फिर से प्रवेश पर प्रतिबंध का प्रावधान है। भारत में वीजा खत्म होने के पहले 15 दिनों में जुर्माना शून्य है, 16 दिन से 30 दिनों के लिए 10,000 रुपये, 31 दिनों से 90 दिनों के लिए 20,000 रुपये और 90 दिनों से अधिक होने पर 50,000 रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।

एक अप्रैल, 2020 से 31 दिसंबर, 2020 के बीच कुल 32,79,315 विदेशी नागरिकों ने भारत की यात्रा की। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान भारत आने वाले विदेशियों की संख्या सबसे अधिक अमेरिका (61,190) से थी, इसके बाद बांग्लादेश (37,774), ब्रिटेन (33,323), कनाडा (13,707), पुर्तगाल (11,668) और अफगानिस्तान (11,212) से आने वाले लोग थे।

उक्त अवधि के दौरान कुल 8,438 जर्मन नागरिकों, 8,353 फ्रांसीसी नागरिकों, इराक से 7,163 और कोरिया गणराज्य के 6,129 नागरिकों ने भी भारत का दौरा किया। इसके अलावा, 2020 में 4,751 पाकिस्तानी नागरिकों ने भारत का दौरा किया। एक अप्रैल, 2020 और 31 दिसंबर, 2020 की अवधि के दौरान विदेशियों के कुल आगमन का 71 प्रतिशत से अधिक का योगदान इन देशों से था, जबकि शेष देशों के नागरिकों का हिस्सा लगभग 29 प्रतिशत था।

उत्तरप्रदेश एक अनंत संभावना वाला प्रदेश है: सीएम योगी

भारत में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा पहली बार 2020 में 25 मार्च से 21 अप्रैल तक की गई थी और इसे 31 मई, 2020 तक तीन बार बढ़ाया गया था। भले ही सरकार ने जून 2020 से धीरे-धीरे विभिन्न गतिविधियों को फिर से खोलने की घोषणा की थी, लेकिन 2020 के शेष महीनों में कई प्रतिबंध जारी रहे।

भारत से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 25 मार्च, 2020 से 27 मार्च, 2022 तक दो साल के लिए निलंबित रहीं। हालांकि, इस अवधि के दौरान अंतरराष्ट्रीय उड़ानें केवल   एयर बबल   (संक्रमण मुक्त) व्यवस्था के तहत संचालित की गर्इं। कोविड-19 के प्रकोप के बाद भारत आने वाले विदेशियों पर भी वीजा प्रतिबंध थे।

टैटू का शौक जिंदगी पर पड़ा भारी, 12 लोग हुए HIV संक्रमित

हालांकि, भारत में चरणबद्ध  अनलॉक  (गतिविधियों को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया) के साथ केंद्र सरकार ने वीजा जारी करना शुरू कर दिया था और मई, 2020 से चरणबद्ध तरीके से यात्रा प्रतिबंध वापस ले लिया था। इस दिशा में गृह मंत्रालय ने 21 अक्टूबर, 2020 को कुछ श्रेणियों के विदेशी नागरिकों को  वंदे भारत मिशन  या  एयर बबल  (द्विपक्षीय हवाई यात्रा व्यवस्था) योजना के तहत जल मार्गों या उड़ानों से अथवा नागरिक उड्डयन मंत्रालय की अनुमति से गैर-निर्धारित वाणिज्यिक उड़ानों के जरिए भारत में प्रवेश करने की अनुमति दी थी।

Tags: delhi newsNational news
Previous Post

उत्तरप्रदेश एक अनंत संभावना वाला प्रदेश है: सीएम योगी

Next Post

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक महंताई समारोह में हुए शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने कैंचीधाम व भवाली-रातिघाट बाईपास का किया निरीक्षण, जून से पहले संचालन के निर्देश

17/03/2026
Nitish Kumar
Main Slider

राज्यसभा में नीतीश कुमार का कदम, संजय झा ने सौंपा प्रमाण पत्र

17/03/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

17/03/2026
CM Dhami
राजनीति

हेमवती नंदन बहुगुणा आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री धामी

17/03/2026
CM Dhami
Main Slider

खेल गतिविधियां सकारात्मक कार्य संस्कृति और स्वास्थ्य के लिए जरूरी- मुख्यमंत्री

17/03/2026
Next Post
brajesh pathak

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक महंताई समारोह में हुए शामिल

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी कल करेंगे धारचूला में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा

10/09/2022
एक की मौत छह घायल

ग्राम चौक के नामकरण को लेकर टकराव, एक की मौत और 6 घायल

08/10/2020
cm yogi

ध्वजारोहण यज्ञ की पूर्णाहूति नहीं, बल्कि नए युग का शुभारंभ हैः सीएम योगी

25/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version