• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM धामी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस व बसपा के 44 नेता

Writer D by Writer D
15/07/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
join bjp
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में बाहरी संगठनों के कार्यकर्ताओं का शामिल होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को कांग्रेस और बसपा के वरिष्ठ नेताओं ने 44 वरिष्ठ राजनेताओं व दो सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा (BJP) की सदस्यता ले ली है।

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में हरिद्वार लोकसभा के सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह की उपस्थिती में कांग्रेस व बसपा के कायकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी औरों से अलग है। हम जनता की सेवा करना चाहते हैं। हमारे लिए राजनीति सेवा का माध्यम है यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी ने आमजन के विकास के लिए ऐसी नीतियां निर्धारित की है जो सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबके प्रयास के सूत्र को पूरी तरह पारित करती है।

उन्होंने कहा कि इन वरिष्ठ नेताओं के आने से पार्टी मजबूत होगी तथा 2024 के चुनाव में हम श्रेष्ठ कीर्तिमान स्थापित करेंगे। धामी ने सरकार की विकास योजनाओं चर्चा करते हुए कहा कि समाज परिवर्तन का बीड़ा उठाया है, हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना चाहते हैं। अंत्योदय हमारा मूल मंत्र है और हम सब मिलकर इस समाज को आगे बढ़ाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री व लोकसभा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने भारतीय जनता पार्टी ने जनता के हितों की अनदेखी नहीं होने दी। लगातार उसके उद्देश्यों को पूर्ण करने का प्रयास किया है। हम सब मिलकर जनता की भावनाओं को अपेक्षित रूप से पूरा करें। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि अन्य दलों के लोगों का हमारे साथ आने के पीछे संगठन की नीति और निष्ठा है। हमारी सेवा ही इस संगठन को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

सीएम धामी ने स्वयं टीका लगवाकर किया नि:शुल्क प्रीकॉशन डोज का शुभारंभ

कौशिक ने सभी भाजपा में शामिल लोगों को बधाई दी तथा कहा कि आप सबके आने से भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होगी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभ आनंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश मीडिया संपर्क विभाग प्रमुख राजीव, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल एवं भारी संख्या में विशिष्टजन उपस्थित थे।

भाजपा में यह लोग हुए शामिल

शुक्रवार को भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में सुभाष चौधरी कांग्रेस पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, सतीश कुमार प्रदेश महामंत्री कांग्रेस, मोहम्मद यूनुस पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेस, योगेश कुमार प्रदेश सचिव बीएसपी, विरेंद्र सिंह विधानसभा अध्यक्ष बीएसपी, महावीर सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष बीएसपी, मेनपाल सिंह प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी, रविंद्र राणा पूर्व चेयरमैन सहकारिता हरिद्वार, सतीश नेगी, प्रदेश अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी, सतपाल सिंह जिला महासचिव बीएसपी, साजिद अंसारी जिला महामंत्री कांग्रेस, डॉ रमेश चंद्र जिला सचिव बीएसपी, आकाश कुमार जिला संगठन मंत्री कांग्रेस, सागर राठौर जिला सचिव सेवादल कांग्रेस, अमरीश राणा बूथ अध्यक्ष कांग्रेस आदि हैं।

Previous Post

लक्ष्मीकांत वाजपेयी राज्यसभा में होंगे बीजेपी के नए चीफ व्हिप

Next Post

अब घर बैठे दर्ज कराएं ई-एफआईआर

Writer D

Writer D

Related Posts

kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
CM Himanta Sarma
असम

जुबीन गर्ग को जल्द मिलेगा न्याय: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा

05/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
Next Post
e-fir

अब घर बैठे दर्ज कराएं ई-एफआईआर

यह भी पढ़ें

Munakka

ये मेवा सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद

17/11/2025

बुन्देलखण्ड और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी पर

20/12/2020
आचार संहिता

आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सपा प्रत्याशी समेत 250 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

01/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version