Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस राज्य में 44 कैदी मिले HIV पॉजिटिव, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

HIV

HIV

देहारादून। उत्तराखंड के हल्द्वानी की जेल (Haldwani Jail) में 44 कैदी HIV पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें एक महिला भी शामिल है। जांच में जब 44 कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए तो जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि, जेल प्रशासन इस विषय में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। सभी पॉजिटिव मरीजों का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है।

डॉक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि जेल में महीने में दो बार रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल की टीम जेल में जाती है और सभी कैदियों की जांच की जाती है। जिन्हें हल्की सी भी परेशानी होती है उन्हें दवा देकर वहीं पर ठीक किया जाता है। जिन्हें ज्यादा परेशानी होती है उनका इलाज अस्पताल में किया जाता है।

जेल प्रशासन भी अब कैदियों की रूटीन जांच करा रहा है, जिससे समय रहते HIV संक्रमित कैदियों का इलाज हो सके। एचआईवी मरीजों के लिए एआरटी सेंटर बनाया गया है।

सुशीला तिवारी अस्पताल के डॉ. परमजीत सिंह ने बताया कि HIV एड्स के कई कारण हो सकते हैं जिन्हें साफ तौर पर किसी एक पहलू पर नहीं देखना चाहिए। जेल में जो भी कैदी HIV पॉजिटिव पाया जाता है उनको निशुल्क इलाज और दवाइयां दी जाती हैं।

Nikay Chunav: आज जारी हो सकती है आरक्षण की अंतिम अधिसूचना

बहरहाल प्रशासन ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया है। हालांकि, इस तरह के मामले को लेकर जेल प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Exit mobile version