Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रिटायर्ड शिक्षक के घर में घुसे 45 डकैत, लाखों की लूटपाट, गांव में दहशत

Stole

Stole

मुजफ्फरपुर के पारू में रिटायर्ड टीचर के घर में करीब 40 से 45 की संख्या में डकैत घुस गए। इस दौरान उन्होंने चाकुओं से तीन लोगों को घायल कर दिया। जिसके बाद ज्वैलरी, कैश और लाखों का सामान लूटकर फरार हो गए।

घटना पारू थाना क्षेत्र के कुवारी गांव में की है। जहां रात करीब 11 बजे रिटायर शिक्षक सतेंद्र पाठक और मदन पाठक के घर पर 40 से 45 की संख्या में डकैत हथियारों के साथ पहुंचे। उस वक्त दोनों घर के लोग सो रहे थे।

कर्नाटक: राज्यसभा सीट के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस

इस दौरान रिटायर शिक्षक और मदन पाठक की पत्नियों ने डकैतों का विरोध भी किया। डकैतों ने इन दोनों को धारदार हथियार से घायल कर दिया। वहीं रिटायर शिक्षक सतेंद्र के पेट में चाकू मार दिया और परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। उनकी पिटाई भी की।

परिजनों के चिल्लाने की आवाज पर ग्रामीण जग गए और मौके पर जुट गए। इससे पहले डकैतों ने वारदात को अंजाम दे दिया। वे ज्वैलरी, कैश और लाखों का सामान लूटकर फरार हो गए। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। साथ ही कहा है कि डकैतों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम जुट गई है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Exit mobile version