• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिकरू हत्याकांड का 45वें आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Writer D by Writer D
31/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश के चर्चित हत्याकांड बिकरु कांड का 45वां आरोपित मोहन अवस्थी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे रविवार को पनकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मोहन पर आरोप है कि कांड के मुख्य आरोपित विकास दुबे और उसके गुर्गों को भगाने में मदद की थी। आरोपित को पुलिस ने रविवार को विशेष कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

चौबेपुर थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष जुलाई माह में घटित घटना बिकरु कांड के आरोपितों को पुलिस बराबर गिरफ्तार कर रही है। इसी क्रम में एक साल बाद फरार चल रहे 45वें आरोपित मोहन अवस्थी को पुलिस ने धर दबोचा। यह वह आरोपित था जिसने कांड के मुख्य आरोपित विकास दुबे व गुर्गे प्रभात और अमर दुबे के भागने में मदद की थी। हालांकि बाद में तीनों पुलिस की मुठभेड़ में मारे गये, लेकिन पुलिस के लूटे हुए असलहे मददगारों के पास रह गये। इसके बाद पुलिस कई मददगारों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन मोहन अवस्थी बराबर फरारी काटता रहा।

पनकी थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने रविवार को बताया कि आठवें मददगार चौबेपुर जरारी गांव निवासी मोहन अवस्थी को भाटिया होटल के पास से गिरफ्तार किया है। मोहन को विशेष कोर्ट में दाखिल कर जेल भेज दिया गया है और बाकी फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

इस तरह की थी मदद

बिकरू कांड के बाद विकास अपने गुर्गे प्रभात और अमर दुबे के साथ फरार हुआ था। इसमें प्रभात ने शिवली निवासी दोस्त विष्णु कश्यप को फोन करके शिवली नदी पुल के पास कार लेकर बुलाया था। विष्णु अपने दोस्त छोटू की स्विफ्ट कार लेकर कैलई रोड तिराहे पहुंचा था। वहां से सभी लोग विष्णु के बहनोई रामजी के घर रसूलाबाद तुलसीपुर गए थे।

बॉडीकॉन ड्रेस में श्वेता तिवारी ने मचाया गदर, किलर लुक देखकर फैंस हुए घायल

तीन जुलाई, 2020 की दोपहर अमर को रामजी करियाझाला में संजय परिहार की बगिया ले गया। शाम को विकास और प्रभात को भी वहीं पहुंचाया था। यहां अभिनव तिवारी, अर्पित मिश्रा उर्फ पुत्तू मिश्रा, विक्की यादव, अमन शुक्ला, मोहन अवस्थी आदि मौजूद थे। अमर ने अर्पित से सुरक्षित ठिकाने पहुंचाने के लिए कहा तो वह उसे अपने ट्यूबवेल ले गया था। जहां से उसने मंगलपुर निवासी शुभम पाल से संपर्क किया था।

सात लोग मार्च माह में हुए थे गिरफ्तार

पनकी थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने बताया कि एसटीएफ प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने 1 मार्च 2021 को गैंगस्टर विकास दुबे को शरण देने वालों और उसके हथियार खरीदने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से सेमी ऑटोमेटिक 30 स्प्रिंगफील्ड रायफल, कार्बाइन के साथ हथियारों और कारतूसों का जखीरा बरामद हुआ था। मामले में जरारी निवासी मोहन अवस्थी भी नामजद आरोपी था, लेकिन वह फरार चल रहा था।

Tags: bikru kandchaupepurcrime newskanpur news
Previous Post

रोजा इफ्तार की पार्टियां करने वाले अब मन्दिर में टेक रहे माथा : केशव मौर्य

Next Post

स्वतंत्र देव ने लखनऊ में सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post

स्वतंत्र देव ने लखनऊ में सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण

यह भी पढ़ें

suicide

किसान ने ट्रेन से कट कर दे दी जान

05/12/2022

इस गांव में रहने वालों की लंबाई जानकर आप दंग रह जाएंगे

06/09/2021
Akhilesh Yadav

भाजपा इस चुनाव में नौ दो ग्यारह होगी: अखिलेश यादव

19/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version