Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी आवास विकास परिषद में 461 इंजीनियरों की होगी भर्ती

UPSSC

यूपीएसएसएससी

लखनऊ| उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद में बड़े पैमाने पर इंजीनियरों की भर्ती होगी। कुल 461 इंजीनियरों की भर्ती होगी। अवर अभियंताओं के 384 और सहायक अभियंताओं के 77 पदों पर भर्ती होगी। भर्ती के लिए कुछ पदों का प्रस्ताव भेजा जा चुका है जबकि कुछ का इसी महीने भेजा जाएगा।

आवास विकास में युवाओं को इंजीनियर बनने का अवसर जल्दी ही मिलने वाला है। अवर अभियंताओं की भर्ती करीब 18 वर्ष बाद होने जा रही है जबकि सहायक अभियंताओं की 7 वर्ष बाद होगी। आवास आयुक्त अजय चौहान खाली पदों पर भर्ती के प्रयास में तेजी से लगे हैं ताकि नौजवानों को नौकरी भी मिले और परिषद में इंजीनियरों की कमी भी दूर की जा सके।

पांच अक्तूबर को बाई सरकुलेशन बोर्ड से जो प्रस्ताव पास हुए उसमें सहायक अभियंताओं की भर्ती को भी मंजूरी दी गई। 234 अवर अभियंताओं की भर्ती का प्रस्ताव आवास विकास परिषद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज चुका है।

रमेश पोखरियाल निशंक : 16 अक्टूबर को जारी होगा नीट रिजल्ट

150 और अवर अभियंताओं की भर्ती का प्रस्ताव भी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को इसी महीने भेजा जाएगा जबकि सहायक अभियंताओं के 77  पदों की भर्ती लोक सेवा आयोग से कराई जाएगी। इसका प्रस्ताव भी लोक सेवा आयोग को इसी महीने जाएगा। आवास विकास परिषद दोनों आयोगों से शीघ्र भर्ती की सिफारिश भी कर रहा है। ताकि 2021 तक परिषद को युवा इंजीनियर मिल जाएं।

पूर्व में करीब दो वर्ष पहले सहायक अभियंताओं की भर्ती आईआईटी कानपुर से कराने की तैयारी की गई थी। इसके लिए कानपुर आईआईटी से प्रस्ताव भी मांगा गया था। भर्ती की सहमति भी दे दी थी लेकिन अब इसे निरस्त कर दिया गया है। सहायक अभियंताओं की भर्ती अब लोक सेवा आयोग से होगी।

Exit mobile version