Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

20 लाख कीमत का गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

बांदा। जिले की बिसंडा पुलिस ने रविवार को अंतरराज्यीय गांजा (Ganja) तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ कर लगभग 20 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद कर पांच तस्करों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। पकड़े गए अभियुक्त बिहार से गांजा की खेप लेकर आते थे और जनपद के आसपास जिलों में अवैध गांजा की बिक्री की जाती थी।

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि आगामी निकाय चुनाव में अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। थाना बिसंडा पुलिस को आज सूचना मिली कि कुछ लोग बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के पास अवैध मादक पदार्थ लिए हुए हैं तथा उसकी बिक्री करने की योजना बना रहे हैं।

सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर छापेमारी कर 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे 100 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ में पता चला कि वे बिहार से अवैध गांजा लाते हैं तथा बांदा और आसपास के जनपदों में इसकी बिक्री करते हैं। गिरफ्तार अभियुक्त आलोक सिंह निवासी मुहम्मदपुर थाना चौनपुर जनपद भभुवा बिहार अपने साथी बिहार निवासी भभुवा बिहार की सहायता से वहां से अवैध गांजे की सप्लाई लेकर आता था तथा यहां शिवशंकर तिवारी अन्य अभियुक्तों की सहायता से अवैध गांजे की डिलीवरी करता था।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शिव शंकर तिवारी पुत्र शिवराम तिवारी उर्फ बाबा निवासी गोखिया थाना अतर्रा, आलोक सिंह पुत्र बालकेश्वर सिंह निवासी मुहम्मदपुर थाना चौनपुर जनपद भभुवा कैमूर बिहार, विकास कुमार पुत्र श्रवण सिंह यादव निवासी मुहम्मदपुर थाना चौनपुर जनपद भभुवा कैमूर बिहार, लवलेश सिंह पुत्र नन्द किशोर सिंह निवासी लोधन पुरवा थाना नरैनी और पप्पू राजपूत पुत्र जगदेव निवासी सकरिहा पुरवा थाना नरैनी जनपद बांदा शामिल है।

Exit mobile version