Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिल्ली-एनसीआर में हुई लगातार 5 घंटे बारिश, जलभराव से हुई परेशानियाँ

rains in Delhi-NCR

झमाझम बारिश

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार सुबह से ही झमाझम बारिश जारी है। इसके चलते जगह-जगह सड़कों पर फिर से जलभराव होना शुरू हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, सुबह हुई बारिश के कारण बर्फखाना चौक, एमबी रोड और पुल प्रह्लादपुर पर जाम लगा हुआ है। इससे घर से निकले लोगों को जगह-जगह जाम का सामना करना पड़ा रहा है।

आगरा लखनऊ एक्स्प्रेस वे : यात्रियों से भरी बस पलटी, 30 लोग घायल

इस भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने दादरी, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, सोहना, स्याना, बाबूगढ़, पिलखुवा बुलंदशहर और सिकंदराबाद में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शाम साढ़े पांच बजे तक सफदरजंग पर 32.0 मिमी, लोधी रोड पर 25.1 मिमी, रिज में 42.7 मिमी और पालम में 49.3 मिमी बारिश हुई। आयानगर में सर्वाधिक 66.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

जानिए क्या होता है कालसर्प दोष?, क्या है इसके लक्षण

झमाझम बारिश की ही बदौलत दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 27.7 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 86 से 100 फीसद रहा।

Exit mobile version