Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अचानक खदान धंसने से कई लोग फंसे, 5 की मौत

Mine Collapse

Mine Collapse

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहाँ 11 किलोमीटर दूर ग्राम मालगांव में छुई खदान अचानक धंस (Mine Collapse) गई। इस हादसे की चपेट में आने से अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे की चपेट में आने से 12 से ज्यादा ग्रामीण उसमें फंस गए थे।

सूचना के मुताबिक घटना स्थल पर अभी भी कई और लोग फंसे हुए हैं। पुलिस और एसडीआरएफ (NDRF) ने उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक अब तक 7 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। 7 में से 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 5 और लोगों के खदान में फंसे होने की आशंका। अनुमान है कि 30 से 45 मिनट में बाकी फंसे लोगों को भी निकाल लिया जाएगा।

Exit mobile version