Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एंबुलेंस और 4 कारों में भीषण टक्कर, 5 की मौत

collision

collision

मुंबई। मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे चार कार और एंबुलेंस की टक्कर (Collision) में पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में घायल 8 लोगों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया । यह जानकारी वर्ली पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर दो वाहनों की टक्कर पर एंबुलेंस बुलाई गई। सी लिंक पर तेज गति से आ रही एंबुलेंस और तेज रफ्तार अन्य कारें टकरा गईं।

नर्सिंग होम में लगी भीषण आग, दम घुटने से डॉक्टर और बेटे-बेटी की मौत

इन वाहनों की चपेट में 13 लोग आ गए। इनमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। अभी तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।

Exit mobile version