Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ये है सबसे खतरनाक जेल, जिसमे कैदी जाने से घबरातें है

Prisons

समाज में शांति बनी रहे इसलिए दोषियों को कानून का पालन करते हुए जेल (Prisons) में कैद किया जाता है। इन जेलों में कैदियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है, जिसका कई मानवाधिकार संगठन विरोध करते रहे हैं। कोई भी इंसान अपने अपराधों की वजह से ही जेल जाता है इसलिए जेल में सज़ा मिलना तो लाज़मी है। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी भी जेले हैं, जहां ऐसे तरीकों से सज़ा दी जाती है कि बड़े से बड़े अपराधी की रूह कांप जाती है।

इन जेलों (Prisons) ने कैदियों से क्रूरता के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है। समाज में शांति बनी रहे इसलिए दोषियों को कानून का पालन करते हुए जेल में कैद किया जाता है। इन जेलों में कैदियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है, जिसका कई मानवाधिकार संगठन विरोध करते रहे हैं।

* Gldani जेल : जॉर्जिया की इस जेल के बारे में 2012 में लीक हुई वीडियो से ज्यादा बेहतर तरीके से पता चल पाया। इस वीडियो के जरिये इस बात का खुलासा हुआ कि जेल में बंद कैदियों के साथ काफी बुरा व्यवहार किया जाता है, जिसमें सुरक्षा कर्मियों द्वारा किया यौन उत्पीड़न भी शामिल है।

* टडमोर जेल, सीरिया :
सीरिया की ये जेल ‘डेथ वारंट’ के नाम से जानी जाती है। बता दें कि इस जेल में कैदियों की मृत्यु दर सीरिया में सबसे ज्यादा है। यहां कैदियों को भीषण यातनाओं से गुजरना पड़ता है। कैदियों की पिटाई और खाना न देना यहां आम बात है। सबसे ज्यादा दिक्कत यहां के लोकल गैंग की मौजूदगी से होती है। साल 1980 में सीरिया के राष्ट्रपति हफेज़ अल असद के आदेश पर लगभग 2400 कैदियों को मार दिया गया था।

* बांग क्वांग जेल, थाइलैंड :
कैदियों को टॉर्चर करने के मामले में थाईलैंड की बांग क्वांग जेल सबसे आगे हैं। यहां कैदियों को बेड़ियों में जकड़कर रखा जाता हैं और पूरे दिन में सिर्फ एक प्लेट चावल खाने को दिया जाता हैं। ये जेल ब्रूटल टॉर्चर के लिए जानी जाती है। यहां कैदियों को कैमिकली भी टॉर्चर किया जाता है।

* डियारबाकिर जेल, तुर्की :
तुर्की की इस जेल को सबसे ज्यादा मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों में पहले नंबर पर रखा जाता है। इस जेल में कैदियों की मृत्यु दर दुनिया की सभी जेलों में दूसरे नंबर पर है। इस जेल पर दुनिया भर की निगाह तब गईं जब एक मानवाधिकार संगठन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि साल 1981 से 1984 के बीच यहां 34 कैदियों की असामान्य परिस्थितियों में मौत हो गई। यहां कैदियों को मानसिक और शारीरिक यातनाएं देने के साथ ही उनका यौन शोषण भी किया जाता है।

* La Sante जेल :
फ्रांस की La Sante जेल पेरिस से कुछ मील की दूरी पर है। जेल की सुरक्षा काफी चाकचौबंद रहती है। यह जेल 1867 में खोली गई थी। इस जेल में बहुत से कैदियों ने सजा काटने के दौरान ही आत्महत्या कर ली। साल 1999 में 124 कैदियों ने जेल के अंदर ही सुसाइड कर लिया। जेल के अंदर हिंसा के मामलों को देखते हुए सिर्फ 4 घंटे के लिए ही बाहर छोड़ा जाता है।

Exit mobile version