• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी बोर्ड की परीक्षा में 51 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल, बसों की रहेगी व्यवस्था

Writer D by Writer D
23/03/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं ( UP board exam) का आयोजन गुरुवार से शुरू हो रहा है। इस परीक्षा के लिए 51 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। यह परीक्षा 12 अप्रैल तक चलेंगी। पहले दिन दोनों ही कक्षाओं की हिंदी विषय की परीक्षा होगी।

इस वर्ष यूपी बोर्ड ( UP board exam) में कुल 51,92,689 विद्यार्थियों के लिए कुल 8,373 परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की है। हाई स्कूल मेंं जहां 12,28,456 बालिकाएं हैं व 15,53,198 बालक हैं अर्थात कुल 27,81,654 विद्यार्थी हैं। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 24,11,035 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। इसमें 10,86,835 बालिका व 13,24,200 बालक परीक्षा देंगे। परीक्षा सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।

कल से शुरू हो रही है UP Board की परीक्षा, चेक कर लें डेटशीट

बोर्ड परीक्षा के लिए गाइडलाइन भी जारी किया गया है। इसके अनुसार मास्क लगाएं और सैनिटाइजर साथ रखें। छात्र घर से प्रवेश पत्र लेकर ही निकलें, बिना इसके केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और भीड़ से बचें। किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और नकल की सामाग्री लेकर कक्ष में न जाएं।

UP Board: इस बार जिलों में भी बनेंगे कंट्रोल रूम, बोर्ड परीक्षा में रहेगी बेहद कड़ी निगरानी

छात्रों की बड़ी संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने रोडवेज की बसों के माध्यम से परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को जाने-लाने की सुविधा दी है। जरूरत पड़ने पर निजी बसों को भी शामिल करने की बात कही गई है। बस कर्मचारियों को छात्रों से समन्वय स्थापित करने और उनसे अच्छा व्यवहार करने के आदेश दिए गए हैं।

कंट्रोल रूम की स्थापना

कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए कड़े प्रावधान भी किए गये हैं। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने बुधवार को परीक्षा के कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इसके माध्यम से राज्य के 75 जिलों के परीक्षा केंद्रों पर स्थित 2,97,124 सीसीटीवी नियंत्रित किए जाएंगे। सरकार ने 861 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। 254 को अति संवेदनशील और 7,258 केंद्रों को सामान्य घोषित किया गया है।

Tags: #UP Board Examup board 2022UP board news
Previous Post

रमापति शास्त्री बने प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल आनंदीबेन दिलएंगी शपथ

Next Post

मौत की टॉफी: जहरीली टॉफी मामले में तीन हिरासत में

Writer D

Writer D

Related Posts

Agricultural Equipment
उत्तर प्रदेश

प्रदेश के 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

05/03/2026
Anganwadi
उत्तर प्रदेश

अत्याधुनिक सुविधाओं से बाल मन का हो रहा सर्वांगीण विकास

05/03/2026
Forces with positive thinking always win: CM Yogi
Main Slider

सकारात्मक सोच वाली ताकतों की होती है सदैव विजय: सीएम योगी

05/03/2026
CM Yogi inaugurates KDSG Super Specialty Hospital in Greater Noida
Main Slider

डॉक्टर पर विश्वास हो तो दवा भी असर करती है और दुआ भी: मुख्यमंत्री योगी

05/03/2026
Agniveer
शिक्षा

अग्निवीर भर्ती के लिए निकली बंपर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलेरी

05/03/2026
Next Post

मौत की टॉफी: जहरीली टॉफी मामले में तीन हिरासत में

यह भी पढ़ें

CM Yogi

कोविड संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में, बनाए रखें सतर्कता व सावधानी: सीएम योगी

12/04/2023
Kulbhushan Jadhav

अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, कुलभूषण जाधव को लेकर कह दी ये बात

20/04/2025
Indian Navy Agniveer

इंडियन नेवी में अब Sailor बनेंगी महिलाएं, INS चिल्का ने जारी की नोटिस

27/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version