Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

येलो सागर में परमाणु पनडुब्बी में हादसा, 55 नौसैनिकों की मौत

Nuclear Submarine

Nuclear Submarine

बींजिंग। चीन की एक परमाणु पनडुब्बी (Nuclear Submarine) येलो सागर (Yellow Sea) में दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में 55 लोगों के मारे जाने का आशंका है। कहा जा रहा है कि यह पनडुब्बी ब्रिटिश जहाजों को अपने जाल में फंसाना चाहती थी लेकिन वह खुद हादसे का शिकार हो गई। यूके की एक सीक्रेट रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ऑक्सीजन सिस्टम में खराबी के कारण पनडुब्बी (Nuclear Submarine) दुर्घटना का शिकार हो गई। मरने वालों में पनडुब्बी 093-417 का कैप्टन और 21 अधिकारी भी शामिल हैं। हालांकि, चीन ने आधिकारिक तौर पर इस घटना से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है चीन ने अंतरराष्ट्रीय मदद लेने से भी इनकार कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह हादसा 21 अगस्त हो हुआ था।

सिक्किम में बादल फटने से भारी तबाही, सेना के 23 जवान लापता

रिपोर्ट में बताया गया है कि घटना स्थानीय समय के मुताबिक 8.12 बजे हुई। इस दुर्घटना में 55 नौसैनिकों की मौत हो गई। इसमें 22 ऑफिसर्स, 7 ऑफिसर कैडेट, 9 जूनियर ऑफिसर और 17 नाविक शामिल हैं। मृतकों में कैप्टन कर्नल जू योंग-पेंग भी शामिल हैं।

बता दें कि इस घटना पर चीन खामोश है। अभी तक उसने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बता दें कि यूके की ये रिपोर्ट डिफेंस इटेलिजेंस पर बेस्ड है।

Exit mobile version