Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी में 555 नगरीय निकाय ओडीएफ प्लस एवं 22 नगरीय निकाय प्लस प्लस

स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के तहत भारत सरकार द्वारा समस्त 651 निकायों को थर्ड पार्टी इन्सपेक्शन कराकर ओडीएफ प्रमाण-पत्र दिया जा चुका है।

नगर विकास विभाग सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 555 नगरीय निकाय ओ0डी0एफ0 प्लस एवं 22 नगरीय निकाय ओ0डी0एफ0 प्लस प्लस के स्तर पर है। शेष निकायों में ओडीएफ प्लस एवं ओडीएफ प्लस के लिए कार्य प्रगति पर है।

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत व्यक्तिगत शौचालयों, सामुदायिक शौचालयों, सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण सहित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट की परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

उन्होंने बाया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश में 8,96,361 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया गया है। प्रदेश के नगरीय निकायों में 69,265 सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालय सीट निर्मित है। प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में महिलाओं के लिए विशेष रूप से पिंक शौचालय का निर्माण कराया गया है।

Exit mobile version