• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

OMG! महिला के खाते में आए 57 करोड़, दिल-खोलकर किया खर्च, और फिर……

Writer D by Writer D
01/09/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
57 crores

57 crores came in the account of the woman

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। किसी के खाते में एकदम से करोड़ों रुपये आ जाएं, वो खुशी में इससे घर-जमीन खरीद ले। लेकिन दिल खोलकर खर्च करने के दौरान उसे ये पैसे वापस करने का आदेश मिले, तो सोचिए उसका क्या हाल होगा। कुछ ऐसा ही हुआ आस्ट्रेलिया (Australia) की एक महिला के साथ। जिसके खाते में अचानक से 10.5 मिलियन डॉलर (57 crores से ज्यादा) आ गए थे। फिर जो हुआ वो वाकया बेहद ही रोचक है।

100 डॉलर की जगह भेजे 57 crores रुपये

दरअसल, क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Crypto।com ने गलती से एक ऑस्ट्रेलियाई महिला थेवामनोगरी मैनिवल (Thevamanogari Manivel) के खाते में 57 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम डाल दी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस महिला के खाते में फर्म को महज 100 डॉलर की राशि रिफंड करनी थी, लेकिन इसकी जगह 10.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की रकम ट्रांसफर हो गई। बड़ी बात यह रही कि इस फर्म को कई महीनों तक इसका पता ही नहीं चला।

7 महीने के बाद आया होश

Crypto.com को अपनी गलती का अहसास करीब 7 महीने के बाद हुआ। इसका पता चलते ही अधिकारियों के होश उड़ गए। फर्म ने मई 2021 में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहने वाली इस मैनिवल के खाते में ये पैसा ट्रांसफर किया था और उसे इसका पता दिसंबर 2021 में चला। रिपोर्ट में बताया गया कि ऑस्ट्रेलिया में Foris GFS के नाम कारोबार करने वाली इस फर्म को एक पेमेंट फेल होने के चलते मैनिवल के खाते में 100 डॉलर वापस करने थे, लेकिन उसने इसकी जगह गलती से 10.5 मिलियन डॉलर ट्रांसफर कर दिए।

महिला ने दिल-खोलकर किया खर्च

अचानक से खाते में 57 crores रुपये आ जाना, थेवामनोगरी मैनिवल के लिए भी चौंकाने वाला था। लेकिन उसने इस बात की खबर किसी को कानों-कान नहीं होने दी। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस रकम के एक हिस्से से मैनिवल ने उत्तरी मेलबर्न (North Melbourne) के पॉश क्रेजीबर्न (Craigieburn) इलाके में 1।35 मिलियन आस्ट्रेलियाई डॉलर में चार बेडरूम का एक लग्जरी घर खरीदा। हालांकि, आगे कोई अड़चन ना आए इसके लिए उसने इसे मलेशिया में रहने वाली अपनी बहन के नाम लिया। इसके अलावा मैनिवल ने यहां-वहां धड़ल्ले से इस रकम को खर्च किया।

फेमस सिंगर की सड़क हादसे में मौत, फिल्म जगत में छाई मायूसी

कंपनी को जब होश आया, तो उसके द्वारा ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरियन सुप्रीम कोर्ट में महिला और उसकी बहन थिलागवती गंगाडोरी के खिलाफ केस दर्ज कराया। कोर्ट से फर्म को मैनिवेल के खाते सीज करने का ऑर्डर मिल गया, लेकिन इस महिला ने खाते में आई रकम का बड़ा हिस्सा पहले ही खर्च कर दिया था। इसके बाद फर्म ने फिर कोर्ट से गुहार लगाई, जिसपर उसे उन खातों को भी सीज करने का ऑर्डर मिल गया जिनमें मेनिवेल ने रकम ट्रांसफर की थी।

घर बेचकर लौटाना होगा पैसा

बस इसके बाद एकदम से करोड़ों रुपये की मालकिन बनी मैनिवेल की मुश्किलें बढ़ना शुरू हो गईं। उसे पैसे लौटाने के नोटिस मिलने लगे। रिपोर्ट के मुताबिक, मामले में विक्टोरियन कोर्ट ने मैनिवेल की बहन के लिए डिफॉल्ट जजमेंट पास किया है। इसमें आदेश दिया गया है कि गंगाडोरी को जल्द से जल्द अपनी प्रॉपर्टी बेचकर क्रिप्टो ट्रेडिंग फर्म को पैसा लौटाना होगा। इसके साथ ही उसे 27,369.64 डॉलर की रकम ब्याज के रूप में भेजनी होगा। इसके बाद मौनिवेल और गंगाडोरी ने अपने वकीलों से कानूनी सलाह लेना शुरू कर दिया है और इस मुसीबत से बचने के प्रयास में जुट गई हैं।

Tags: # world newsinternational News
Previous Post

फेमस सिंगर की सड़क हादसे में मौत, फिल्म जगत में छाई मायूसी

Next Post

कर्नाटक को कहा गया है संकट मोचक: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

रूसी सैन्य विमान क्रैश, छह क्रू सदस्यों समेत 29 की मौत

01/04/2026
betting app
Main Slider

नेपाल में सट्टेबाजी पर डिजिटल स्ट्राइक, 24 घंटे में सभी बेटिंग ऐप और वेबसाइट बंद करने का आदेश

30/03/2026
Qamar Javed Bajwa
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान सेना के पूर्व प्रमुख कमर जावेद बाजवा की मौत

29/03/2026
KP Sharma Oli
Main Slider

पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, बिगड़ी तबीयत तो अस्पताल में किया गया भर्ती

28/03/2026
Bus Plunges into Padma River
अंतर्राष्ट्रीय

पद्मा नदी में गिरी बस, 23 यात्रियों की दर्दनाक मौत

26/03/2026
Next Post
CM Yogi

कर्नाटक को कहा गया है संकट मोचक: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Encounter

पशु तस्करों से पुलिस मुठभेड़, फायरिंग में सिपाही और बदमाश घायल

29/10/2023
gonda acid attack case

गोंडा : नाबालिग बहनों पर एसिड अटैक का मुख्यारोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

14/10/2020
Nithari Case

निठारी कांड: 13वें मामले में सुरेन्द्र कोली, पुख्ता सबूतों के अभाव में कोर्ट ने किया बरी

26/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version