• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

25 हजार के इनामी सहित 6 बदमाश गिरफ्तार

Writer D by Writer D
26/04/2022
in उत्तर प्रदेश, अमेठी, क्राइम
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेठी। जिले में बीती रात पुलिस के विशेष दस्ते (SOG) और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ (Encounter) में एसओजी प्रभारी और दो बदमाशों को गोली लग गयी एवं पुलिस को 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सहित गिरोह में शामिल सभी छह बदमाश पकड़ (Arrested) लिये गये।

अमेठी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडे ने यहां बताया कि मुठभेड़ में घायल हुये लोगों को जगदीशपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। पकड़े गये अन्य बदमाशों के पास से पुलिस को अवैध असलहे मिले हैं। पुलिस को मुठभेड़ में शामिल सभी बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी मिली है।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व जिले में लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए इन बदमाशों के रविवार देर रात क्षेत्र से गुजरने की एसओजी टीम को सूचना मिली थी। जिस पर एसओजी टीम ने मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के कादू नाला के पास नाकाबंदी कर दी। उसी समय काले रंग की स्कार्पियो पुलिस टीम को देखकर भागने लगी।

पुलिस ने जब बदमाशों की घेराबंदी की तो स्कॉर्पियो में सवार आधा दर्जन बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी। इसमें एसओजी प्रभारी के बाएं हाथ में गोली लग गई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गयी। इस दौरान पुलिस टीम ने सभी आधा दर्जन बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध 25 हजार रुपये का इनामी महेश सिंह भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से चार अवैध तमंचे भी बरामद किये हैं।

Tags: amethi newscrime news
Previous Post

बच्चा चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

शराबी ने की बहन की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Earthquake
क्राइम

सुबह-सुबह घाटी में कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

08/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में समाप्त हुई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था : एके शर्मा

07/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने आयोजित किया जनसुनवाई कार्यक्रम, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में अब ‘तुष्टीकरण’ नहीं, ‘संतुष्टिकरण’ की राजनीति: सीएम योगी

07/05/2026
Next Post
murder

शराबी ने की बहन की हत्या

यह भी पढ़ें

stock market

कोविड-19 के दौरान शेयर बाजारों में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी

06/09/2020
PM Modi encouraged Vinesh Phogat

‘आप चैंपियनों में चैंपियन है!’, विनेश फोगाट का पीएम मोदी ने किया हौंसला आफजाई

07/08/2024
CM Yogi

पहली बार हो रहा है कि यूपी के हर जनपद में निवेश के प्रस्ताव आए: सीएम योगी

01/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version