Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

IPS अफसरों का IG स्तर पर हुआ इम्पैनलमेंट, यूपी के 6 अधिकारी भी शामिल

IPS

IPS

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अफसरों का पुलिस महानिरीक्षक (IG) स्तर पर इम्पैनलमेंट किया गया है। इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी कर दिया। सूची में उत्तर प्रदेश के 6 अफसरों का भी नाम शामिल है।

जारी आदेश में लिखा गया है कि ‘मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने केंद्र में महानिरीक्षक ( IG) या समकक्ष पद के लिए निम्नलिखित 65 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के पैनल को मंजूरी दे दी है। सूची में यूपी से अजय कुमार मिश्रा, शलभ माथुर, नितिन तिवारी, अमित पाठक, दीपिका तिवारी और प्रतिभा अंबेडकर का नाम शामिल है।

Exit mobile version