Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

स्लीपर बस ने इको कार को मारी टक्कर, तीन महिलाओ समेत छह की मौत

6 killed in horrific accident on Yamuna Expressway

6 killed in horrific accident on Yamuna Expressway

हाथरस। जिले में मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर स्लीपर बस ने इको कार  को टक्कर मार दी। इस हादसे (Accident) में छह लोगों की मौत हो गई, कई घायल हो गए। मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर एक डबल-डेकर स्लीपर बस ने इको कार  को टक्कर मार दी, जिसमें तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 4.20 बजे सादाबाद पुलिस स्टेशन इलाके में हुआ। पुलिस ने बताया कि वैन का ड्राइवर सुरक्षित बच गया।

एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस राम आनंद कुशवाहा ने बताया कि इको कार में 13 यात्री सवार थे और वह दिल्ली के प्रेम नगर से राजस्थान के धौलपुर जा रही थी, तभी नोएडा से गोरखपुर जा रही एक स्लीपर बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज के दौरान छह घायलों को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायल यात्रियों का मेडिकल इलाज चल रहा है।

Exit mobile version