• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड-19 से अब तक 6 लाख, 61 हजार, 311 मरीज ठीक : नवनीत सहगल

Writer D by Writer D
19/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
navneet sehgal

navneet sehgal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी में कोरोना का तांडव, 24 घंटे में आए 28 हजार से अधिक नए मामले

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग का कार्य करते हुए, टेस्टिंग की क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है।

बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 28,287 नये मामले आये हैं। जबकि अब तक 6 लाख, 61 हजार, 311 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में 2,08,523 कोरोना के एक्टिव मामले में से 1,06,843 लोग होम आइसोलेशन में, निजी चिकित्सालयों में 4,100 लोग तथा शेष मरीज सरकारी चिकित्सालयों में इलाज भी करा रहे हैं। पिछले एक दिन में कुल 2,00,751 सैम्पल की जांच की गयी, जिसमें 01 लाख से अधिक जांच आरटीपीसीआर के माध्यम से तथा 20 हजार जांच निजी प्रयोगशाला के माध्यम से की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 3,84,67,016 सैम्पल की जांच की गयी है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना पॉजिटिव, AIMS में हुए भर्ती

बताया कि, प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन चल रहा है। इसमें पात्र व्यक्ति अपना वैक्सीनेशन आवश्यक करवाये। उन्होंने लोगों से अपील की है कि 45 वर्ष से अधिक लोगों का कोविड वैक्सीनेशन कराने में सहयोग प्रदान करें। अब तक 91 लाख, 25 हजार, 397 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गयी तथा पहली डोज लेने वालों में से 16 लाख, 16 हजार, 822 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी हैं। इस प्रकार कुल एक करोड़, सात लाख, 42 हजार, 219 वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है।

बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश पर लखनऊ के केजीएमयू में लगभग 4000 बेड का विस्तार किया जा रहा है। और बलरामपुर चिकित्सालय में 700 बेड के विस्तार में अब तक 300 बेड तैयार किये जा चुके हैं तथा अगले 24 घंटे में शेष 400 बेड तैयार हो जाएंगे। कई अन्य अस्पतालों को भी डेडिकेटेट कोविड अस्पताल में परिवर्तित किया जा रहा है।

भारी मात्रा में चरस के साथ दो मादक तस्करों को पुलिस ने दबोचा

होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को मेडिकल किट के साथ एक सप्ताह की दवाइयां उपलब्ध करायी जाएंगी। मास्क न लगाने वालों के खिलाफ और सख्ती की जायेगी। बिना मास्क के घर से निकलने वाले लोगों का चालान काटा जायेगा। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को और अधिक सक्रिय करते हुए होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों से निरन्तर संवाद स्थापित कर उनका हालचाल लिया जा रहा है।

ठेला, रेहड़ी, पटरी वालों को मासिक धनराशि व भोजन वितरण की तैयारी

सहगल ने बताया कि प्रदेश में कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी जनपदों में 800 क्वारन्टीन सेंटर का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। बताया कि बाहर से आने वाले श्रमिकों को पिछली बार की तरह इस बार भी मासिक धनराशि तथा भोजन की व्यवस्था करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्य शुरू कर दिया गया है। पिछले वर्ष की तरह ठेला, रेहड़ी, पटरी वालों का आंकलन कर मासिक धनराशि व भोजन वितरण की तैयारी है।ax

Previous Post

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना पॉजिटिव, AIMS में हुए भर्ती

Next Post

पीएम मोदी का बड़ा फैसला, 18 साल से अधिक उम्र के हर शख्स को लगेगी वैक्सीन

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
pm modi

पीएम मोदी का बड़ा फैसला, 18 साल से अधिक उम्र के हर शख्स को लगेगी वैक्सीन

यह भी पढ़ें

वास्तु टिप्स

घर में भूल कर भी नहीं रखने चाहिए सूखे या मुरझाए फूल

09/09/2021
Murder oh Mathura Highway

मथुरा हाइवे पर चलती बाइक पर पीछे बैठे शख्स को मारी गोली, मौके पर मौत

27/06/2024
सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी बोले- कोरोना का संक्रमण कम हुआ है लेकिन खतरा टला नहीं

16/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version