Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

6 माह की दुधमुंही बच्ची के साथ हैवानियत, हालत गंभीर

baby girl raped

baby girl raped

लखनऊ के सआदतगंज इलाके में छह महीने की दुधमुंही बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। वारदात के बाद दुधमुंही बच्ची की हालत काफी खराब है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने वारदात के आरोपी को दबोच लिया है।

प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज बृजेश कुमार यादव के मुताबिक मूलरूप से पटना का रहने वाला परिवार सआदतगंज इलाके के अंबरगंज में किराए पर रहता है। वह चूड़ी का कारोबार करता है। रविवार रात को परिवार की 6 महीने की बच्ची की मां खाना बना रही थी। इसी बीच बच्ची के रोने की आवाज आई।

परिजनों का आरोप है कि बच्ची का रोना सुनकर पड़ोस में रहने वाला सनी कुमार पहुंचा। बच्ची को चुप कराने के बहाने से गोद में लिया। उसके साथ खेलने लगा। बच्ची को खिलाते हुए अपने घर लेकर चला गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

गैस टैंकर और जीप में भीषण भिड़ंत से लगी आग, युवक की जिंदा जलकर मौत

बच्ची की रोने की आवाज सुनकर घर वाले भी पहुंचे तो मासूम को छोड़कर सनी भाग गया। इस पर लोगों ने सनी को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। बच्ची की हालत गंभीर देख पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Exit mobile version