• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

असम और बिहार में आयी बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 55 लाख से अधिक प्रभावित, रेड अलर्ट जारी

Desk by Desk
30/07/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
असम और बिहार में आयी बाढ़

असम और बिहार में आयी बाढ़

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। असम और बिहार में आयी बाढ़ के कारण बुधवार को कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी। बाढ़ के कारण 55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुये हैं। केरल के कुछ हिस्सों में लगातार तेज बारिश हुयी जिससे निचले इलाकों में जल जमाव हो गया और इस वजह से रेल एवं सड़क यातायात सेवा आंशिक रूप से प्रभावित हुयी। भारतीय मौसम विभाग ने केरल के इडुक्की जिले के लिये रेड अलर्ट जारी किया है और वहां भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के कारण हालांकि लोगों को उमस भरे मौसम से राहत मिली लेकिन निचले इलाकों में जल जमाव हो गया जिससे यातायात तथा बिजली एवं पानी की आपूर्ति बाधित हुयी।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र कें प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, ‘मंगलवार शाम से लेकर बृहस्पतिवार तक मॉनसून ट्रफ दिल्ली—एनसीआर के नजदीक रहेगा। इस अवधि में दक्षिण की ओर चलने वाली हवायें अरब सागर से और बंगाल की खाड़ी से पूर्वा हवा हरियाणा, दिल्ली—एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा उत्तरी राजस्थान पहुंचेगी।’ उन्होंने बताया कि इसके प्रभाव के कारण इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी।

महाराष्ट्र : मराठवाड़ा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 22 हजार के करीब, 795 की मौत

असम में बुधवार को जारी बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में बाढ़ के पानी में तीन लोगों की डूबने से मौत हो गयी जबकि प्रदेश में बाढ़ की स्थिति में सुधार के बावजूद प्रदेश के 21 जिलों के करीब 17 लाख लोग अब भी प्रभावित हैं। इसमें कहा गया है कि मंगलवार तक बाढ़ के कारण 21 जिलों के करीब 19.81 लाख लोग प्रभावित हैं।

असम प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दैनिक बाढ़ रिपोर्ट में कहा है कि बरपेटा, कोकराझाड़ एवं कामरूप में जिलों में एक एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गयी है। इसके साथ ही इस साल प्रदेश में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर 133 हो गयी है। इनमें से 107 की मौत बाढ़ संबंधी कारणों से जबकि 26 की मौत भूस्खलन के कारण हुयी है।

प्राधिकरण ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 16.55 लाख से अधिक लोग बाढ़ के कारण प्रभावित हुये हैं। बाढ़ के कारण सबसे अधिक प्रभावित जिला गोलापाड़ा है जहां चार लाख 19 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुये हैं। मौजूदा समय में 1536 गांवों में बाढ़ की समस्या है और पूरे प्रदेश में 92 हजार 899 हेक्टेयर से अधिक जमीन में लगी फसल बर्बाद हो गयी है।

भाजपा का आरोप- तृणमूल में शामिल होने से किया था मना, तो कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकाया

बिहार प्रदेश आपदा विभाग ने कहा है कि राज्य में बाढ़ के कारण तीन और लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़ कर 11 हो गयी है। बाढ़ के कारण करीब 40 लाख प्रभावित हुये हैं। सभी तीन मौत दरभंगा जिले में हुयी है। आपदा विभाग ने कहा है कि भारी बारिश के कारण प्रदेश में आयी बाढ़ के कारण प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 38.47 लाख हो गई है।

Tags: assam floodsbihar floodsBihar-Assam floodsbreaking newseasterly windsgoogle newsअसम और बिहार में आयी बाढ़
Previous Post

भाजपा का आरोप- तृणमूल में शामिल होने से किया था मना, तो कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकाया

Next Post

अयोध्या में PM मोदी को  भेंट की जाएगी कोदंड राम की प्रतिमा, जानिए क्यों है खास

Desk

Desk

Related Posts

tulsi
धर्म

घर में उग जाए तुलसी का पौधा, जानें किस बात का है संकेत

27/06/2025
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

27/06/2025
Glowing Skin
Main Slider

फेशियल के बिना भी चेहरा करेगा ग्लो, पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स

27/06/2025
Hair
फैशन/शैली

दोगुनी तेजी से बढ़ेंगे बाल, बस शुरू करें इस चीज का इस्तेमाल

27/06/2025
hair fall
Main Slider

गिरते बालों की बढ़ गई समस्या, ये देसी नुस्खे देंगे तुरंत राहत

27/06/2025
Next Post
कोदंड राम की मूर्ति

अयोध्या में PM मोदी को  भेंट की जाएगी कोदंड राम की प्रतिमा, जानिए क्यों है खास

यह भी पढ़ें

रश्मि को मेरी पत्नी और बच्चे के बारे में सब पता था : अरहान खान

15/12/2021
Manvendra Singh

भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

05/01/2024
HMPV Virus

चीन के खतरनाक वायरस की भारत में एंट्री, इस राज्य में मिले HMPV के 2 केस

06/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version