Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पूर्व MLA की हत्या के लिए BJP नेता ने दी 25 लाख की सुपारी, 6 शूटर्स गिरफ्तार

Shooters Arrested

Shooters Arrested

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित खैर के पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ (Pramod Gaur) की हत्या की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता और खैर नगर पालिका अध्यक्ष संजीव अग्रवाल उर्फ बिंटू सहित छह लोगों को बुधवार गिरफ्तार (Shooters Arrested) कर जेल भेज दिया है। संजीव पर शूटर गैंग को हत्या के लिए 25 लाख रुपये की सुपारी देने का आरोप है। प्रमोद गौड़ पूर्व में बहुजन समाज पार्टी के खैर क्षेत्र के विधायक रहे हैं। इस बार भी उन्होंने बरौली क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर चुनाव लड़ा था। दरअसल मामला खैर थाना क्षेत्र का है।

एसएसपी कलानिधी नैथानी ने इस मामले में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रमोद शर्मा और संदीप अग्रवाल का सिंचाई विभाग की एक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

दोनों इस जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। इसी के चलते संदीप अग्रवाल ने पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा को जान से मारने के लिए 25 लाख की सुपारी दे दी। जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने पूर्व विधायक की रेकी भी शुरू कर दी थी। एक या दो दिन में अपराधी वारदात को अंजाम देने वाले थे। बुलंदशहर से आए अपराधी एक होटल में रुके हुए थे। उनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में असलहा, सुपारी के तौर पर एडवांस में दी गई रकम, दो बाइक और एक कार बरामद की है।

गंगा नदी में नाव में कर रहे थे हुक्का-चिकन पार्टी, 3 गिरफ्तार

27 अगस्त को पूर्व विधायक ने खैर थाने में तहरीर दी थी जिसमें उन्होंने अपनी हत्या की आशंका जताई थी। तब से पुलिस इस मामले पर नजर बनाई हुई थी। सादी वर्दी में पुलिसवाले लगातार उनपर नजर बनाए हुए थे। पुलिस ने पाया कि उनपर लगातार कोई नजर बनाए हुए है। पुलिस ने रेकी करने वाले शख्स का पीछा किया और जब उसे गिरफ्तार किया तो पूरी हकीकत सामने आ गई। पुलिस ने होटल के कमरे से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इनके पास से रैकी के लिए इस्तेमाल की गई कार और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। एडवांस के रूप में दिए गए एक लाख 60 हजार रुपए भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं इन सभी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना प्रचलित है। सभी के विरूद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 

Exit mobile version