Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ब्राजील में 62 लोगों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, सभी की मौत

Brazil Plane Crash

Brazil Plane Crash

साओ पाओलो। ब्राजील के साओ पाओलो में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त (Plane Crash) हो गया। जानकारी के मुताबिक इस विमान में 62 लोग सवार थे। इस हादसे में विमान में सवार सभी 62 लोगों की मौत की खबर है। यह विमान 14 साल पुराना विमान था। यह विमान एक आवासीय इलाके में क्रैश हुआ है। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

एयरलाइन वोएपास ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त (Plane Crash) होने की पुष्टि की है। विमान में 58 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे। यह विमान साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रहा था।

एयरलाइन ने एक बयान में पुष्टि की कि साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ग्वारुलहोस के लिए जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त (Plane Crash) हो गया जिसमें 58 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे। बयान में यह नहीं बताया गया कि दुर्घटना किस कारण से हुई।

‘आज़ादी की सुबह की पहली चाय…..’, मनीष सिसोदिया ने पत्नी के साथ शेयर की फोटो

साओ पाउलो के राज्य अग्निशमन विभाग ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि विन्हेडो में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसने दुर्घटना वाले क्षेत्र में सात दल भेजे हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि विमान पेड़ों के समूह में गिर रहा है और उसके बाद काले धुएं का बड़ा गुबार उठता दिख रहा है। घटना ब्राजील के साओ पाउलो राज्य की है।

Exit mobile version