Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नवंबर में 63.54 लाख घरेलू हवाई यात्रियों ने की यात्रा : DGCA

flight

नई दिल्ली। 2020 के नवंबर महीने में कुल 63.54 लाख घरेलू यात्रियों ने हवाई यात्रा की, यह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 51 प्रतिशत कम है। एयर इंडिया, गोएयर, एयरएशिया इंडिया और विस्तारा से नवंबर में क्रमश: 6.56 लाख, 5.77 लाख, 4.21 लाख और 3.97 लाख यात्रियों ने यात्रा की। नियामक ने कहा कि स्पाइसजेट की ऑक्यूपेंसी रेट नवंबर में 77.7 फीसदी थी।

United States : अमेरिकी स्‍पेस फोर्स के जांबाज अब कहलाएंगे ‘गार्जियंस

डीजीसीए के अनुसार, अन्य प्रमुख एयरलाइंस इंडिगो, विस्तारा, गोएयर, एयर इंडिया और एयरएशिया इंडिया के लिए ऑक्यूपेंसी रेट 74 प्रतिशत, क्रमशः 70.8 प्रतिशत, 70.8 प्रतिशत, 69.6 प्रतिशत और 66.3 प्रतिशत रही। देश के विमानन नियामक डीजीसीए ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। DGCA के अनुसार, सितंबर और अक्टूबर में क्रमशः 39.43 लाख और 52.71 लाख लोगों ने हवाई यात्रा की। डीजीसीए द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इंडिगो से नवंबर में 34.23 लाख यात्रियों ने यात्रा की, यह कुल घरेलू बाजार में 53.9 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव के आवास के बाहर सहायक शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

स्पाइसजेट से 8.4 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जो बाजार का 13.2 प्रतिशत हिस्सा है। भारत ने कोरोनावायरस महामारी के कारण दो महीने के बाद 25 मई को घरेलू यात्री उड़ानों को फिर से शुरू किया। भारतीय एयरलाइनों को घरेलू उड़ानों की अधिकतम 80 प्रतिशत परिचालन की अनुमति है। DGCA के आंकड़ों में उल्लेख किया गया है कि नवंबर में इंडिगो का चार मेट्रो हवाई अड्डों – बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई में 97.5 प्रतिशत का सर्वश्रेष्ठ ऑन-टाइम प्रदर्शन था।

Exit mobile version