• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और कार में भीषण टक्कर, 7 की मौत

Writer D by Writer D
04/08/2024
in उत्तर प्रदेश, इटावा, क्राइम
0
Agra-Lucknow Expressway Accident

Agra-Lucknow Expressway Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। जिले में बीती रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) पर एक बड़ा हादसा (Accident) हो गया। जहां एक डबल डेकर बस और कार की भीषण टक्कर (Bus-Car Collision) हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है और 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ हादसे पर एसएसपी इटावा संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे (Accident) में सात लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि रायबरेली से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस की रात करीब 12:30 बजे एक कार से टक्कर हो गई। बस में 60 लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई और करीब 20-25 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार तीन लोगों की भी मौत हो गई। कुल सात लोगों की मौत हुई है।

#WATCH | Etawah, Uttar Pradesh: 7 killed in a collision between a double-decker bus and car on Agra Lucknow Expressway

SSP Etawah Sanjay Kumar Verma says, “A double-decker bus going from Raebareli to Delhi collided with a car at around 12:30 am. There were 60 people on the bus,… pic.twitter.com/LcuMLYDLpN

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 4, 2024

इस भीषण हादसे में सात की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। रायबरेली से शनिवार शाम दिल्ली के लिए रवाना हुई इस स्लीपर बस में करीब 70 लोग सवार थे।

इस वजह से हुआ हादसा

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 129 जिले के थाना उसराहार में शनिवार की रात करीब एक बजे बस के सामने अचानक से रॉन्ग साइड पर अनियंत्रित एक कार आ गई। इससे बस और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर खंदी में पलट गई।

यूपीडा की टीम व स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने बस में फंसे लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला। मृतकों में तीन यात्री कार सवार व एक बस सवार है। वहीं, तीन की शिनाख्त नहीं हुई है। सूचना पर इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर में प्रोफेसर डॉ. सोमेंद्र पाल सिंह, डॉ. विश्वदीपक, डॉक्टर राजकुमार यादव, डॉ. शेष कुमार ने टीम के साथ सभी का उपचार शुरू कर दिया।

घटनास्थल का एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जायजा लिया है। उन्होंने बताया कि कार सवार को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ चली गई थी। सामने आ रही बस उससे टकराकर खंदी में चली गई। छह लोगों की मौत हुई है। बाकी सभी का उपचार चल रहा है।

मृतकों की हो रही शिनाख्त

हादसे में कार सवार प्रधुम (24) पुत्र अरविन्द सिंह निवासी ठिटोली तालग्राम कन्नौज, मोनू (25) पुत्र ब्रजेश प्रताप निवासी गधीया तालग्राम कन्नौज, चंदा देवी मोनू की मां पति का नाम ब्रजेश प्रताप की हादसे में मौत हुई है। बस में सवार ओमप्रकाश (50) पुत्र असर्फी निवासी भरसरीया खीरी, जिला लखीमपुर खीरी व तीन अज्ञात की मौत है गई। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags: accident newsagra lucknow expressway accidentEtawah newsroad accident newsup news
Previous Post

महादेव को नाराज कर सकती है सावन में की गई ये गलतियां, इन बातों का रखें खास ध्यान

Next Post

सीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, अलकायदा के नाम से आया ईमेल

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Shiv Nadar School receives bomb threat

सीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, अलकायदा के नाम से आया ईमेल

यह भी पढ़ें

road accident

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन की मौत

31/07/2022
Hair Mask

सर्दियों में बालों की करें खास देखभाल, लगाएं ये होम मेड हेयर मास्क

15/12/2025
CM Yogi

महानिशा पूजन कर सीएम योगी ने की लोकमंगल की प्रार्थना

10/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version