Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

7 साल का बच्चा खेलते-खेलते नाले में गिरा, मचा हड़कंप; अब तक नहीं मिला कोई सुराग

The body of Veer, who fell into the Hyder Canal drain, was found.

The body of Veer, who fell into the Hyder Canal drain, was found.

लखनऊ। राजधानी में बुधवार शाम एक 7 साल का बच्चा खेलते-खेलते नाले (Drain) में गिर गया। इस दौरान लोगों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, दमकल विभाग और गोताखोर बच्चे के रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। फिलहाल कई घंटे बीतजाने के बाद भी बच्चा का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना के बच्चे के परिजन काफी परेशान है।

लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला 7 साल का वीरू रामलीला मैदान में खेल रहा था, जिसकी दीवार हैदर कैनाल से मिली हुई है। इस बीच उसके कुछ कंचे छिटकर नाले (Drain) में गिर गए। इन्हीं कंचों को निकालने के दौरान वीरू डिसबैलेंस होकर नाले में गिर गया। अचानक नाले (Drain) में गिरा मासूम देखते ही देखते पानी के तेज बहाव में बह गया। बच्चे को बहता देख इलाके में हड़कंप मच गया।

इस दौरान कुछ लोगों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन नाले के तेज बहाव के कारण उनकी यह कोशिश सफल नहीं हो पाई। इसके बाद तुरंत घटना जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दमकल विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मौके पर नगर निगम की टीम और गोताखोरों को बुलाया। अब प्रशासन नगर निगम और गोताखोरों की मदद से बच्चे के रेस्क्यू में जुट गई है।

इस मामले में लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। स्थानीय प्रशासन, नगर निगम और गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश कर रहा है। निगम की तरफ से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। आपको बता दें कि बच्चा करीब शाम 6 बजे नाले में गिरा था। करीब 3 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। इस बात से बच्चे के परिजन काफी घबराए हुए हैं।

Exit mobile version