Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

70 का दूल्हा, 55 की दुल्हन, बेटे-बहू और नाती बने बाराती

70 का दूल्हा, 55 की दुल्हन,

70 का दूल्हा, 55 की दुल्हन,

भोपाल। मध्य प्रदेश के भूराखेड़ी गांव में एक बेहद दिलचस्प शादी हुई। एक बुजुर्ग को अस्पताल में इलाज के दौरान एक वृद्ध महिला से प्रेम हो गया और घर वालों ने दोनों की शादी रचा दी। इस शादी में दूल्हे की उम्र जहां 70 साल थी वहीं दुल्हन की उम्र 55 साल थी।

दरअसल 70 साल के ओमकार सिंह जिला अस्पताल में भर्ती थे। वहीं उनकी मुलाकात 55 साल की गुड्डीबाई से हुई। तीन दिनों की मुलाकात के बाद दोनों ने बची हुई जिंदगी एक साथ गुजारने की सोची।

राजनाथ सिंह रूस के लिए रवाना, एससीओ मीटिंग में चीन के रक्षामंत्री भी होंगे शामिल

इसके बाद चार बेटे के पिता ओमकार सिंह गुड्डीबाई को ऑटो से घर ले लाए और बच्चों के सामने साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद गांव वालों और ओमकार सिंह के बेटे और बहुओं ने उनकी शादी कराने का फैसला किया। शादी में ओमकार सिंह के बेटे-बहू और रिश्तेदार जमकर नाचे।

इस शादी में गांव के सरपंच, सचिव ने ढोल भी बजवाए। गुड्डीबाई के भी दो बेटे और एक बेटी हैं। बेहद धूमधाम से दोनों की शादी हो गई। करीब तीन साल पहले ओमकार सिंह की पहली पत्नी की मौत हो गई थी।

Exit mobile version