Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खादी महोत्सव-2021 में अब तक 71.65 लाख के उत्पादों की हुई बिक्री : सहगल

dr. navneet sehgal

dr. navneet sehgal

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर अवध शिल्प ग्राम में आयोजित 13 दिवसीय खादी महोत्सव-2021 में अब तक लगभग 71.65 लाख रुपये के उत्पादों की बिक्री हुई है।

यह जानकारी खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव डा0 नवनीत सहगल ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में विभिन्न स्टालों पर विशिष्ट उत्पादों की एक लम्बी श्रृंखला मौजूद है।

कबाड़ी की बिटिया को सीएम योगी ने रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से किया सम्मानित, जानें पूरा मामला

आमजन ठंड के मौसम में कम्बल, जैकेट, सदरी, कोट व अन्य ऊनी वस्त्रों की खूब खरीदारी कर रहे हैं।

उन्होंने खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के कम्बल कारखानो में तैयार किये गये विभिन्न प्रकार के रंग एवं डिजाइन के कम्बल लोगों को पसंद आ रहे हैं।

Exit mobile version