8 मई का राशिफल (Horoscope)
मेष- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। अपने बड़ों का आदर सम्मान करेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
वृष- आज संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
मिथुन- आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। अपने भाईयों के साथ मिलकर किसी नए कार्य की योजना बनाएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
कर्क- आज इस राशि के बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
सिंह- आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी ईमानदारी जीवनसाथी को प्रभावित करेगी।
कन्या- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें। इससे आपके काम में परेशानी नहीं आएगी।
तुला- आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। किसी धार्मिक समारोह में आपको बुलाया जा सकता है। दोस्तों के साथ दिन मौज-मस्ती में बीतेगा।
आटे के इन आसान उपायों से घर से दूर करें दुर्भाग्य
वृश्चिक- आज खास लोगों के साथ तालमेल में कमी महसूस होगी। नजदीकी संबंधों में सावधानी रखें। जीवनसाथी को खुश करने के लिए उन्हें कोई गिफ्ट दें।
धनु- आज आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। पिता को कोई गिफ्ट देने से संबंध बेहतर होंगे। धर्म के प्रति आपकी विशेष रूचि रहेगी।
मकर- आज आपका दिन शानदार रहेगा। कारोबारियों को धन लाभ हो सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
कुंभ- इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। किसी पार्टी से जुड़ने का ऑफर मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।
मीन- आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आज बॉस आपसे खुश होंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।