Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, तीन साल का मासूम घायल

Varanasi Road Accident

Varanasi Road Accident

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज बुधवार सुबह करीब 7 बजे भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। इसमें एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन साल का एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया है। अस्पताल में बच्चे का इलाज जारी है।  सभी मृतकों की पहचान पीलीभीत निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सभी वाराणसी दर्शन-पूजन के लिए आए थे और वापस घर लौट रहे थे।

वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर सुरही गांव में तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। कार सवार लोग काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर वापस लौट रहे थे। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। सभी के घर वालों को सूचना दे दी गई है। एक आठ साल का बच्चा बचा है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सभी मृतक ग्राम मुजफ्फरनगर डाकखाना दूधियाखुर्द थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident)पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस का हुआ कार एक्सीडेंट, स्विस दंपती की मौत

मुख्यमंत्री ने घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उसके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Exit mobile version