Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जल्द लॉन्च होगी 8 सीटर Maruti 800

Maruti 800

Maruti 800

नई दिल्ली। मारुति 800 (Maruti 800) अपने जमाने की एक पॉपुलर कार रही है। जहां कुछ लोग इसे पुराने अंदाज में रखना पसंद करते हैं, वहीं कुछ इसे मोडिफाई करके एक नया रूप दे देते हैं। ऐसा ही कुछ UAE के एक शख्स ने किया है। यहां के शेख हमदान ने दो मारुति 800 (Maruti 800) को एक साथ जोड़कर इसे एक 8-सीटर कार बना डाला।

मारुति सुजुकी ने लॉन्च करी नई डिजायर कार

इस मोडिफिकेशन की सबसे खास बात है कि दो गाड़ियों को अगल-बगल रखकर जोड़ा गया है। बोनट सेक्शन को शीट मेटल के जरिए एक साथ सिला गया है जबकि रूफ एरिया को मेटल बार और ग्लास के जरिए एक साथ वेल्ड किया गया है। मॉडिफाइड कार में लंबे फ्रंट और रियर बम्पर के साथ बीच में Suzuki लोगो के साथ हनीकॉम्ब ग्रिल है। बोनट को भी कस्टमाइज करके पूरी कार को कवर किया गया है।

खुशखबरी: मारुति का धमाका, इन गाड़ियों पर दे रही रिकॉर्डतोड़ डिस्काउंट

इस मारुति 800 (Maruti 800) में चार पहिए हैं। यानी इसके एक्सल, सस्पेंशन, ब्रेक आदि कॉम्पोनेंट में बड़े बदलाव किए गए हैं। इसका स्टीयरिंग व्हील लेफ्ट साइड में रखा गया है। फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि (Maruti 800) कार के दोनों इंजन एक्टिव हैं या सिर्फ एक इंजन का उपयोग किया जा रहा है। दोनों इंजनों का इस्तेमाल करने का मतलब होगा कि सभी हिस्सों को सही सिंक में रखना, जो काफी जटिल काम होगा।

एक सामान्य मारुति 800 (Maruti 800) की चौड़ाई 1,405 मिमी होती है, यानी मोडिफाइड कार लगभग तीन मीटर चौड़ी होगी। यह आसानी से ट्रैफिक जाम लगा सकती है। यहां तक कि बसों और ट्रकों का चौड़ाई भी इतनी नहीं होती। पहली बार देखते ही यह आपका ध्यान जरूर आकर्षित करेगी, लेकिन इसे सड़क पर चलाने के लिए स्पेशल पर्मिट की जरूरत होगी।

Exit mobile version