Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ताइवान में 6 घंटे में भूकंप के 80 झटके, रिएक्टर पैमाने पर 6.3 रही तीव्रता

Earthquake

earthquake

ताइपे/टोक्यो। ताइवान में सोमवार शाम 5 बजे से देररात 12 बजे तक 80 से ज्यादा भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। इनमें सबसे ज्यादा 6.3 तीव्रता का भूकंप रहा, जो भारतीय समय के मुताबिक रात करीब 12 बजे आया।

मौसम विभाग के अनुसार भूकंप (Earthquake) का केंद्र पूर्वी काउंटी हुलिएन में धरती से 5.5 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के कारण राजधानी ताइपे में कई इमारतें झुक गईं हैं। जापान, चीन और फिलिपींस में भी हल्के झटके महसूस किये गए। फिलहाल किसी नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

इससे पहले इसी माह 3 अप्रैल को ताइवान में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें करीब 14 लोगों की मौत हो गई थी। तब से अब तक ताइवान में सैकड़ों झटके महसूस किए हैं। फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि काउंटी हुलिएन में 3 अप्रैल को आए भूंकप में क्षतिग्रस्त हुआ होटल ताजा झटकों के कारण थोड़ा और झुक गया है।

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के तेज झटके, 119 वर्ष पहले की याद आई तबाही

ताइवान दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन पर बसा देश है, जो भूकंप (Earthquake) के लिहाज से सेंसिटिव माना जाता है। 2016 में दक्षिणी ताइवान में आए भूकंप में 100 से अधिक लोग मारे गए थे। 1999 के बाद से यह 25 सालों में सबसे मजबूत भूकंप था।

Exit mobile version