• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘8888’ बना देश का सबसे महंगा VIP नंबर! खरीददार ने दिए इतने करोड़ रुपए

Desk by Desk
27/11/2025
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
‘8888’ बना भारत का सबसे महंगा नंबर प्लेट! VIP बनने के लिए देने पड़े इतने करोड़ रुपए
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरियाणा में इस हफ्ते एक ऐसा रिकॉर्ड बना जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. ऑनलाइन नीलामी में कार का एक VIP नंबर HR88B8888 पूरे 1.17 करोड़ रुपए में बिका. ये अब तक का भारत का सबसे महंगा कार रजिस्ट्रेशन नंबर बन गया है.

कैसे हुई नीलामी?

हरियाणा सरकार हर हफ्ते फैंसी नंबर प्लेट की ऑनलाइन नीलामी करती है. शुक्रवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे के बीच इच्छुक लोग अपनी पसंद का नंबर चुनकर आवेदन करते हैं. इसके बाद बुधवार शाम 5 बजे तक बोली लगती रहती है. इस बार नीलामी में HR88B8888 नंबर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. इस नंबर के लिए कुल 45 लोगों ने आवेदन किया था. बेस प्राइस केवल 50 हजार रुपए थी, लेकिन बोली लगते-लगते कीमत करोड़ों में पहुंच गई. बुधवार को शाम 5 बजे बोली 1.17 करोड़ रुपए पर जाकर खत्म हुई.वहीं, दोपहर 12 बजे तक ही बोली 88 लाख रुपए को छू चुकी थी.

इस नंबर की खासियत क्या है?

HR88B8888 एक खास वाहन नंबर है जिसे नीलामी के जरिए प्रीमियम कीमत पर खरीदा गया है. इसे VIP या फैंसी नंबर भी कहा जाता है. हर हिस्सा अपने-अपने अर्थ बताता है.
HR
ये राज्य कोड है, जो दिखाता है कि गाड़ी हरियाणा में रजिस्टर्ड है.
88
ये हरियाणा के भीतर उस खास RTO (रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस) या जिले का कोड है, जहां वाहन का रजिस्ट्रेशन हुआ है.
B
ये उस RTO की वाहन सीरीज का अक्षर है. यानी उसी RTO में इस समय B सीरीज़ जारी है.
8888
ये चार अंकों का यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर है, जो VIP नंबरों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पैटर्न में से एक है.

इस तरह पूरा नंबर एक तरह से लगातार आठ जैसा दिखाता है. जिससे इसकी प्रीमियम वैल्यू और बढ़ जाती है. यही वजह है कि इतने लोग इसे खरीदने के लिए उतावले थे.

पिछले हफ्तों का रिकॉर्ड भी टूटा

पिछले हफ्ते भी हरियाणा में फैंसी नंबर की भारी बोली लगी थी. नंबर HR22W2222 करीब 37.91 लाख रुपए में बिका था, जो उस वक्त सुर्खियों में रहा.

केरल में भी लग चुकी है बड़ी बोली

इससे पहले अप्रैल 2025 में केरल के एक टेक बिलियनेयर वेनू गोपालकृष्णन ने अपनी Lamborghini Urus Performante के लिए KL 07 DG 0007 नंबर 45.99 लाख रुपए में खरीदा था.0007 जेम्स बॉन्ड की कोड नंबर से जुड़ा होने के कारण काफी प्रीमियम माना जाता है.

Tags: 8888
Previous Post

4V क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुई Hero Xtreme 160R, जानिए कीमत और फीचर्स

Next Post

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें ये उपाय, धन संबंधी समस्याओं से मिलेगी मुक्ति

Desk

Desk

Related Posts

monsoon
Main Slider

मानसून के स्वागत की ऐसे करें तैयारी, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

01/06/2026
Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Pimples
Main Slider

मुहांसों में करें इस लकड़ी का इस्तेमाल, आजमाते ही दिखेगा असर

31/05/2026
Masala Macaroni
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये डिश, बच्चों को चेहरे पर आएगी मुस्कान

31/05/2026
Next Post
Purnima

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें ये उपाय, धन संबंधी समस्याओं से मिलेगी मुक्ति

यह भी पढ़ें

चीफ बीएस धनोआ

पूर्व IAF चीफ बीएस धनोआ ने कहा- नहीं चाहता था कि Rafale सौदा भी बोफोर्स की राह पर जाए

30/07/2020
Ivory Coast Team

मात्र 7 रन पर ऑल आउट हुई ये टीम, T20 इंटरनेशनल में बना सबसे कम स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड

25/11/2024

क्लिनिक में घुसकर बेखौफ बदमाश ने डॉक्टर को मारी गोली, हालत गंभीर

20/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version